QS Sustainability Rankings 2027: IIT दिल्ली देश में नंबर-1, ग्लोबल टॉप-200 में 194वीं रैंक हासिल की

QS Sustainability Rankings 2027: IIT दिल्ली देश में नंबर-1, ग्लोबल टॉप-200 में 194वीं रैंक हासिल की


Last Updated:

QS Sustainability Rankings 2027: IIT दिल्ली ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी 2027 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. संस्थान ने वैश्विक स्तर पर 194वीं रैंक के साथ टॉप-200 में जगह बनाई है. पिछले साल के मुकाबले इसकी रैंकिंग में 11 स्थान का सुधार हुआ है.

Zoom

QS Rankings 2027: IIT दिल्ली की रैंक 24 से 19 हो गई है.

QS Sustainability Rankings 2027: IIT दिल्ली ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी 2027 में भारत में पहला स्थान हासिल किया है. संस्थान ने वैश्विक स्तर पर 194वीं रैंक हासिल कर टॉप-200 विश्वविद्यालयों में जगह बनाई है. पिछले साल IIT दिल्ली 205वें स्थान पर था. इस तरह संस्थान की वैश्विक रैंकिंग में 11 पायदान का सुधार हुआ है. एशिया में भी IIT दिल्ली की रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार हुआ है. संस्थान 24वें स्थान से 19वें स्थान पर पहुंच गया है. वहीं, उसका ओवरऑल सस्टेनेबिलिटी स्कोर 2026 के 83.1 से बढ़कर 2027 में 86.5 हो गया है.

IIT दिल्ली के डीन ऑफ प्लानिंग और रैंकिंग सेल के प्रमुख प्रोफेसर सोमनाथ बैद्य रॉय ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी संस्थान की प्राथमिकता है. इसके लिए संस्थान ने एक सस्टेनेबिलिटी टास्क फोर्स का गठन किया है, जो कैंपस को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में काम करेगी. इसमें तय लक्ष्यों, उनके परिणामों और लगातार निगरानी पर जोर दिया जाएगा.

रिन्यूएबल एनर्जी और जल संरक्षण पर जोर

IIT दिल्ली सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल, ऊर्जा दक्षता, वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्ज और गंदे पानी के पुन: उपयोग पर काम कर रहा है. इसके अलावा कचरे का पृथक्करण, कंपोस्टिंग, रीसाइक्लिंग और ग्रीन मोबिलिटी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. संस्थान का दीर्घकालिक लक्ष्य नेट जीरो वाटर यूज और लैंडफिल में जीरो वेस्ट हासिल करना है.

अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शोध में साझेदारी

सस्टेनेबिलिटी रिसर्च के तहत IIT दिल्ली जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में शोध कर रहा है. संस्थान ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार और सोलर स्किल डेवलपमेंट के लिए समझौता किया है.

इसके अलावा श्मिट साइंसेज के साथ नेट जीरो इंडिया प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करने के लिए तकनीकी विकल्पों का अध्ययन करना है. TU Delft के साथ शहरी बाढ़, हीट मिटिगेशन और क्लाइमेट रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग किया जा रहा है.

IIT दिल्ली ने ग्रामीण विकास, जेंडर इक्विटी और दिव्यांगजनों की पहुंच से जुड़े मुद्दों पर भी पहल की है. उन्नत भारत अभियान के राष्ट्रीय समन्वय संस्थान के रूप में IIT दिल्ली देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण समुदायों के साथ मिलकर ऊर्जा, पानी और आजीविका से जुड़े टिकाऊ समाधान विकसित करने पर काम कर रहा है.



Source link