प्रियंका गांधी ने पूरी कर दी इस महिला की ख्वाहिश, दिल जीत लेगा तमिलनाडु CM विजय का ये अंदाज

प्रियंका गांधी ने पूरी कर दी इस महिला की ख्वाहिश, दिल जीत लेगा तमिलनाडु CM विजय का ये अंदाज


होमताजा खबरदेश

प्रियंका गांधी ने पूरी कर दी महिला की ख्वाहिश, दिल जीत लेगा विजय का यह अंदाज

Last Updated:

कौन है यह महिला, जिसको कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तमिलनाडु सीएम विजय से मुलाकात करा रही हैं? इस महिला का कौन सा ख्वाब पूरा हुआ है और क्यों यह फोटो सोशल मीडिया पर तैरने लगा?

Zoom

प्रियंका गांधी किस महिला को सीएम विजय से मिला रही हैं?

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के लॉन्च कार्यक्रम में सोमवार को कई बड़े राजनीतिक चेहरे एक मंच पर नजर आए. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी इस कार्यक्रम में खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए. इस कार्यक्रम में वैसे तो कई रोचक तस्वीर और बयान मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है. लेकिन एक खास तस्वीर राजनीतिक चर्चाओं से इतर लोगों का ध्यान खींच रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने घर पर पिछले 22 वर्षों से काम कर रही एक महिला की मुलाकात मुख्यमंत्री विजय से कराई और उनकी एक पुरानी इच्छा पूरी कराई.

कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री विजय को उस महिला से मिलवाया, जो पिछले 22 साल से उनके आवास पर काम कर रही हैं. प्रियंका ने विजय को बताया कि महिला लंबे समय से उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाना चाहती थीं. उनकी यह इच्छा पूरी करने के लिए प्रियंका ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई.

महिला के साथ तस्वीर खिंचवाई, हालचाल भी पूछा

इस मौके पर तमिलनाडू सीएम सी. जोसेफ विजय ने महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए उनके साथ तस्वीर खिंचवाई. इस दौरान उन्होंने महिला से गर्मजोशी के साथ बातचीत की और उनका हालचाल भी जाना. इस महिला की सहजता भी विजय को काफी प्रभावित किया. जिस अंदाज में महिला से विजय मिले, ये उनकी सहजता का प्रतीक है.

प्रियंका ने अपना वादा पूरा किया.

विजय गैर-कांग्रेसी सीएम थे, जो आए

बता दें कि सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का औपचारिक लॉन्च 16 नवंबर को दिल्ली के ITC मौर्य होटल में हुआ. इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

विजय की मौजूदगी इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि वह इस आयोजन में शामिल होने वाले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे. कार्यक्रम में उनकी राहुल गांधी के साथ पहली पंक्ति में मौजूदगी भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी. लेकिन इस आयोजन का यह छोटा सा मानवीय पल भी खास रहा, जहां एक महिला की वर्षों पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सहजता से समय निकाला.



Source link