एमएस धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया मेंटर
Last Updated:
ms dhoni named csk mentor: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा ऐलान किया है. महेंद्र सिंह धोनी को टीम ने नई जिम्मेदारी सौंपी है. दरअसल, फ्रेंचाइजी ने धोनी को टीम का मेंटर नियुक्त किया है. CSK ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि धोनी शुरुआत से ही टीम की पहचान और सफर का अहम हिस्सा रहे हैं. अब वह अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को बनाया मेंटर.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में अब एमएस धोनी को फैंस छक्के लगाते और मैच खत्म करते नहीं देख पाएंगे. आईपीएल में करीब दो दशक तक राज करने वाले धोनी ने संन्यास ले लिया है. वह अब मैदान पर बल्ला थामे या विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आएंगे. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2027 से टीम का मेंटर बनाने का फैसला किया है. यानी धोनी अब ड्रेसिंग रूम में रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेंशन की आखिरी तारीख (17 नवंबर 2026) पर इसका ऐलान किया. इसके साथ ही आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक का एक नया चैप्टर शुरू हो गया है.
सीएसके को 5 बार बनाया चैंपियन
एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता साल 2008 में टूर्नामेंट के पहले सीजन के साथ शुरू हुआ था. पहले ही सीजन में वह टीम के कप्तान बने. इसके बाद उन्होंने सीएसके को सबसे सफल फ्रेंचाइजी बना दिया. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब जीता. इसके अलावा टीम ने दो बार चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी भी अपने नाम की.
फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘धोनी जैसा खिलाड़ी जिंदगी में एक बार ही आता है. अब उनकी नई जिम्मेदारी है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा. कई जीत, मुश्किल दौर और यादगार पलों में एमएस धोनी शुरुआत से ही हमारी टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने से लेकर अब युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने तक हर भूमिका निभाई है. थाला हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान बने रहेंगे और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा.’
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu