2026 में बॉक्स ऑफिस पर टूटा रिकॉर्ड, 1141 फिल्मों ने कमाए 15000 करोड़, ‘रामायण’-‘धुरंधर 2’ की 20% हिस्सेदारी

2026 में बॉक्स ऑफिस पर टूटा रिकॉर्ड, 1141 फिल्मों ने कमाए 15000 करोड़, ‘रामायण’-‘धुरंधर 2’ की 20% हिस्सेदारी


Last Updated:

2026 Box Office Collection: साल 2026 इंडियन हिस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाऊ साल रहा. बॉक्स ऑफिस पर 1100 से अधिक फिल्में रिलीज हुई और इन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की. चलिए बताते हैं आखिर इस साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों से कितना कारोबार हुआ.

पहली भारतीय फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ 1913 के साथ इंडियन सिनेमा की शुरुआती मानी जाती है जिसे दादासाहेब फाल्के ने बनाई थी. अब 100 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं और आज भी भारतीय सिनेमा में ढेरों फिल्में बनती हैं और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सराहा जाता है. आर्थिक रूप से भी ये खूब फला-फूला है. मगर कोरोना वायरस की वजह से साल 2020-2021, ये दो साल इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में सबसे बुरे दो साल थे.

मगर अब साल 2026 के आंकड़ों को देखें तो ऐसा लगता है कि एक बार फिर भारतीय सिनेमा इस दर्द से उबर चुका है. 2026 ने एक बार फिर थिएटर बिजनेस को फिर जीवंत कर दिया है. इस साल धुरंधर और रामायण जैसी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर पहली बार हुआ है कि कारोबार 15000 करोड़ के पार चला गया है.

सैकनिल्क के बॉक्स-ऑफिस ट्रैकिंग डाटा के मुताबिक, साल 2026 भारतीय सिनेमा के इतिहास के लिए सबसे सुनहरा साल है. जहां साल खत्म होने में अभी डेढ़ महीना बाकी है और अभी तक इसने 15637 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2026 में अभी तक 1141 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई जिनसे भारत में ग्रोस 12247 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. वहीं दुनियाभर के ग्रोस कलेक्शन की बात करें तो ये 15637 करोड़ रुपये रहा. ये कलेक्शन इतिहास में सबसे ज्यादा रहा है.

साल 2023-2024 के बॉक्स ऑफिस बिजनेस की बात करें तो भारतीय फिल्मों का अनुमानित वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹ 13,000 करोड़ से कम था. साल 2026 में सबसे सफल फिल्में धुरंधर 2 और रामायण रही. रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज और रणबीर कपूर की रामायण ने कुल मिलाकर 3000 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. ये कुल कमाई का 20 प्रतिशत है.

साल 2026 में हनुमान अंश, बॉर्डर 2, मिर्जापुर, दृश्यम 3 से लेकर जेलर 2 जैसी फिल्में भी रिलीज हुईं और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. मुनाफे के मामले में सबसे ज्यादा सफलता हनुमान अंश ने हासिल की थी. जिसकी लोग तारीफ करते करते नहीं थे. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 दिन भी पूरे किए.

तमिल सिनेमा में रजनीकांत की जेलर 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी जिसने वर्ल्डवाइड 835 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं मलयालम सिनेमा में 330 करोड़ की सुपरहिट फिल्म बेथलहम कुडुम्बा यूनिट ने भी खूब नाम कमाया.

हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इनका योगदान 1500 करोड़ रुपये का रहा. जिसमें स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यूडे, द ओडिसी से लेकर ऑब्सेशन जैसी फिल्में रही. मार्वल और सोनी की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने भारत में 503 करोड़ रुपये नेट यानी करीब 594 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए तो क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने इंडिया में 200 करोड़ और ऑब्सेशन ने 100 करोड़ रुपये कमाए थे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link