Madhuri Dixit Dance-Based Movies on OTT: माधुरी दीक्षित की वो 6 फिल्में, डांस नंबर बना कहानी की अहम कड़ी, 1 ने एक्ट्रेस को दिलाई अलग पहचान

Madhuri Dixit Dance-Based Movies on OTT: माधुरी दीक्षित की वो 6 फिल्में, डांस नंबर बना कहानी की अहम कड़ी, 1 ने एक्ट्रेस को दिलाई अलग पहचान


नई दिल्ली.  माधुरी दीक्षित की फिल्मों में डांस नंबर का अहम योगदान रहा है. एक्ट्रेस का एक गाना इतना जबरदस्त सुपरहिट रहा कि वो बाद में उनकी पहचान ही बन गया. आज भी माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से जाना जाता है. उनके गाने ‘धक-धक करने लगा’ ने माधुरी को ‘धक-धक गर्ल’ की पहचान दिलाई. आज एक्ट्रेस के उन गानों के बारे में बताते हैं जो फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा बनीं.

माधुरी दीक्षित की डांस पर आधारित फिल्मों की बात हो और ‘आजा नचले’ का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं है. इस फिल्म में माधुरी ने दिया श्रीवास्तव का किरदार निभाया है, जो कई सालों बाद अपने शहर लौटती है. इस फिल्म का निर्देशन अनिल मेहता ने किया था और इसमें माधुरी दीक्षित, अक्षय खन्ना, कुणाल कपूर, दिव्या दत्ता ने अहम रोल अदा किया है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इस फिल्म में आजा नचले और ओरी पिया जैसे कई सुपरहिट गाने हैं.

 ‘दिल तो पागल है’- माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ की बात करते हैं.यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने पूजा का किरदार निभाया है, जो एक बेहतरीन डांसर है. फिल्म की कहानी राहुल नाम के एक कोरियोग्राफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक डांस ग्रुप चलाता है. उसकी दोस्त निशा उससे प्यार करती है, लेकिन राहुल की मुलाकात पूजा से होती है और वह उसे पसंद करने लगता है. दिल तो पागल है की पूरी कहानी डांस, दोस्ती और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

देवदास-माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में देवदास का नाम भी शामिल है. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया है, जो एक तवायफ है. वह देवदास से प्यार करने लगती है, लेकिन जानती है कि उसके दिल में पारो के लिए जगह है. देवदास में डोला रे, किसने ये मुझपे हरा रंग डाला…जैसे हिट नंबर्स हैं. ये फिल्म यूट्यूब पर है.

माधुरी दीक्षित,अनिल कपूर, अनुपम खेर, चंकी पांडे स्टारर फिल्म ‘तेजाब’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही है. माधुरी दीक्षित के करियर को तेजाब से नई दिशा मिली थी.  फिल्म में उन्होंने मोहिनी का किरदार निभाया है, जिसे उसके पिता अपनी मर्जी से डांस करने के लिए मजबूर करते हैं. मोहिनी के लिए डांस खुशी या शौक नहीं, बल्कि मजबूरी बन जाता है. इसका गाना एक-दो तीन चार आज भी पॉपुलर है. ये प्राइम वीडियो पर है.

डेढ़ इश्किया की कहानी में माधुरी दीक्षित ने एक और सुपरहिट गाना दिया था. उनके डांस नंबर को काफी पसंद भी किया गया था. इसके गाने और कहानी फिल्म को आगे बढ़ाने में मदद करती है. डेढ़ इश्किया अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है.

अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कलंक’ को करण जौहर के बैनर तले बनाया गया था. इसमें माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल अदा किया था. ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट दोनों पर शानदार गाने फिल्माए गए हैं. इसको आप यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.



Source link