IPL 2027: आठ करोड़ के हर्षल पटेल सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड, चार करोड़ का नुकसान उठाकर क्यों गए गुजरात टाइटंस?

IPL 2027: आठ करोड़ के हर्षल पटेल सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड, चार करोड़ का नुकसान उठाकर क्यों गए गुजरात टाइटंस?


होमखेलक्रिकेट

8 करोड़ के हर्षल पटेल SRH से ट्रेड, 4 करोड़ का नुकसान उठाकर उठाकर क्यों गए GT?

Last Updated:

Harshal Patel Trade: गुजरात टाइटंस के पास पहले से कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और जेसन होल्डर जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे गेंदबाजी आक्रमण में हर्षल का अनुभव टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

Zoom

हर्षल पटेल की गुजरात टाइटंस में एंट्री.

नई दिल्ली. अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2027 से पहले गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड कर दिया है. गुजरात ने इस सौदे के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. उन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये खर्च करके सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था. यानी वह अब आधी कीमत पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम से खेलते नजर आएंगे. हर्षल आधी कीमत पर गुजरात टाइटंस में कौन गए? आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं.

SRH में नहीं मिला ज्यादा मौका
हर्षल पटेल का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. आईपीएल 2025 में उन्होंने 13 मुकाबलों में 16 विकेट लिए थे. हालांकि, इस दौरान उनकी इकॉनमी (9.80) काफी ज्यादा रहा. इसके बाद IPL 2026 में उन्हें बहुत कम मैच खेलने के मौके मिले. इसकी वजह उनका प्रदर्शन भी रहा. सनराइजर्स ने युवा भारतीय गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन को ज्यादा मौके दिए. नतीजा यह रहा कि हर्षल पूरे सीजन में सिर्फ पांच मुकाबले खेल सके. इन मैचों में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए और उनकी इकॉनमी 10.82 रही.

पिछले सीजन के इस प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठना लाजिमी था. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज करने के बजाय ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटंस को सौंपने का फैसला किया. इस सौदे से हैदराबाद को अपनी टीम में बदलाव करने का मौका मिला, जबकि गुजरात ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए अनुभवी विकल्प चुना.

गुजरात के लिए क्यों अहम होंगे हर्षल?
हर्षल पटेल के लिए गुजरात टाइटंस में जाना कई मायनों में खास है. वह अहमदाबाद के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कुछ साल पहले गुजरात शिफ्ट हुए थे. अब उन्हें अपने घरेलू राज्य की आईपीएल टीम से खेलने का मौका मिलेगा. गुजरात के पास पहले से कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और जेसन होल्डर जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे गेंदबाजी आक्रमण में हर्षल का अनुभव टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. वह अपनी धीमी गेंदों, कटर और अलग-अलग वैरिएशन के दम पर बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं. खासकर डेथ ओवरों में उनका अनुभव गुजरात के काम आ सकता है.

आईपीएल में 5वीं टीम का हिस्सा बने
हर्षल पटेल के आईपीएल करियर को देखें तो उनके प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं, लेकिन उनकी काबिलियत पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. साल 2012 में आईपीएल डेब्यू करने वाले हर्षल अब तक पांच फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद अब गुजरात टाइटंस उनकी पांचवीं टीम होगी.

दो बार जीत चुके हैं पर्पल कैप
उनके करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन 2021 में देखने को मिला था. आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 32 विकेट झटके और पर्पल कैप अपने नाम की. इसके बाद 2024 में पंजाब किंग्स के लिए 24 विकेट लेकर वह दूसरी बार टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज बने. कई सीजन में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले हर्षल अब तक 124 आईपीएल मैचों में 151 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान उनकी औसत 24.68 और इकॉनमी 8.92 रही है. गुजरात को उम्मीद होगी कि हर्षल अपने पुराने रंग में लौटकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती देंगे.



Source link