वो एक्टर, जो जिसने जूते-चप्पल पहनना छोड़ा, हाथ में सिर्फ 1 घड़ी, पत्नी ने बताई दिल तोड़ने वाली वजह

वो एक्टर, जो जिसने जूते-चप्पल पहनना छोड़ा, हाथ में सिर्फ 1 घड़ी, पत्नी ने बताई दिल तोड़ने वाली वजह


Last Updated:

इस एक्टर के पास दौलत है, शोहरत है और जिंदगी में वो सब कुछ है, जिसका सपना लाखों लोग देखते हैं. लेकिन एक ऐसी चीज है, जिसे इन्होंने हमेशा के लिए छोड़ दिया है. इनके पास महंगे जूते खरीदने की कमी नहीं, घड़ियों का कलेक्शन भी रहा है, लेकिन अब ये न जूते-चप्पल पहनते हैं और न ही महंगी घड़ियों का इस्तेमाल करते हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस एक्टर ने अपनी पसंद की चीजों से ही दूरी बना ली? इसके पीछे कोई फैशन या आध्यात्मिक वजह नहीं, बल्कि एक ऐसा दर्द छिपा है, जिसे जानकर किसी का भी दिल भर आएगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इस एक्टर की नई फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

नई दिल्ली. कहते हैं कि वक्त के साथ हर जख्म भर जाता है, लेकिन औलाद को खोने का दर्द शायद कभी कम नहीं होता. कुछ माता-पिता ऐसे होते हैं, जो अपने बच्चों की यादों को ही अपनी पूरी दुनिया बना लेते हैं. उनकी छोड़ी हुई छोटी-छोटी चीजें भी जिंदगीभर के लिए अनमोल हो जाती हैं. साउथ के एक मशहूर एक्टर की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हुआ. बेटी के जाने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी से कई ऐसी चीजें हटा दीं, जिन्हें कभी बेहद पसंद करते थे. अब वह न जूते पहनते हैं और न ही महंगी घड़ियों का शौक रखते हैं. उनकी पत्नी ने इसकी जो वजह बताई है, वह दिल को छू जाएगी.

एक्टर और संगीत निर्देशक विजय एंटनी की पत्नी और फिल्म निर्माता फातिमा विजय एंटनी हाल ही में अपनी बेटी को याद कर भावुक हो गईं. वह आगामी तमिल फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ के प्री-रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने बताया कि बेटी मीरा विजय एंटनी को खोने के बाद परिवार के लिए जिंदगी को दोबारा सामान्य करना कितना मुश्किल रहा है. फातिमा ने इस मौके पर पति विजय एंटनी की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताईं, जिन्हें सुनकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए.

बेटी के जूते-चप्पलों को देख किया फैसला

फातिमा ने बताया कि उनकी बेटी मीरा के पास जूते-चप्पलों की कई जोड़ियां थीं. वह कॉलेज की पढ़ाई के लिए जाने वाली थी, इसलिए मां ने उसके लिए अमेरिका और लंदन समेत कई जगहों से जूते-चप्पल खरीदे थे. लेकिन बेटी के जाने के बाद वे सभी चीजें आज भी वैसी ही रखी हुई हैं. फातिमा के मुताबिक, विजय एंटनी ने जब बेटी के जूते-चप्पलों को देखा तो उन्होंने एक बड़ा फैसला कर लिया. उन्होंने कसम खाई कि अब जिंदगीभर चप्पल नहीं पहनेंगे. फातिमा ने बताया कि विजय सिर्फ कॉन्सर्ट के दौरान ही चप्पल पहनते हैं. लंदन, पेरिस, सिंगापुर और मलेशिया में हुए कार्यक्रमों में उन्होंने चप्पल पहनी थी, लेकिन कॉन्सर्ट खत्म होते ही उसे उतार दिया.

बेटी की पसंद की घड़ी ही पहनते हैं विजय

फातिमा ने यह भी खुलासा किया कि विजय एंटनी ने अपनी सभी महंगी घड़ियां पहनना छोड़ दिया है. अब वह सिर्फ वही घड़ी पहनते हैं, जो उन्होंने अपनी बेटी के लिए खरीदी थी. फातिमा ने बताया कि मीरा को यह घड़ी पसंद थी और उसने इसे मां से मांगा था. इसकी कीमत करीब 4,000 रुपये थी. अब यही एकमात्र घड़ी है, जिसे विजय पहनते हैं.

View this post on Instagram





Source link