Last Updated:
Indore News: इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में सड़क बनाने के लिए खुदाई की जा रही है. इसी दौरान खुदाई के समय एक ऐसी चीज सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया. खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से एक पुरानी तिजोरी निकली है. तिजोरी सामने आते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों में कौतूहल बढ़ गया. इसे तत्काल खुदाई वाली जगह से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया.
इंदौर में खुदाई के दौरान मिली तिजोरी
Indore News: इंदौर के लालबाग पैलेस में इस दिनों निर्माण कार्य चल रहा है. इसी के तहत सड़क और दीवार से जुड़े काम के लिए खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान जमीन के भीतर से यह पुरानी तिजोरी निकली. तिजोरी मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई. कर्मचारियों ने इसे तत्काल वहां से हटवाकर दूसरी जगह रखवा दिया और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह तिजोरी कितनी पुरानी है? क्या इसका संबंध होलकर राजघराने से है? क्या कभी इसमें बेशकीमती सामान या खजाना रखा जाता था? फिलहाल इन तमाम सवालों के जवाब मिलना बाकी है. अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है और उनके निरीक्षण के बाद ही तिजोरी की वास्तविक स्थिति और ऐतिहासिक महत्व स्पष्ट हो सकेगा.
होलकर राजघराने से जुड़ा रहा है लालबाग पैलेस
लालबाग पैलेस इंदौर के होलकर राजघराने के इतिहास से जुड़ा एक अहम ऐतिहासिक स्थल है. ऐसे में यहां खुदाई के दौरान पुरानी तिजोरी मिलना अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तिजोरी किस दौर की है, इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाता था और इसका संबंध होलकर राजपरिवार से है या नहीं.
अधिकारी करेंगे निरीक्षण
फिलहाल अधिकारी मौके पर पहुंचकर तिजोरी का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद ही इसके प्राचीन होने, ऐतिहासिक महत्व और दूसरे पहलुओं को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी. अब देखना होगा कि जमीन के भीतर से निकली यह तिजोरी इतिहास का कोई अनसुना राज खोलती है या फिर सिर्फ पुरानी धरोहर साबित होती है.
चौकीदार ने बताई हकीकत
अब लोग सोशल मीडिया इस तिजोरी के बारे में बात कर रहे हैं. वह यह जानना चाहते हैं कि कहीं इसमें होलकर राजघराने के समय के हीरा-मोती तो मौजूद नहीं हैं. इस तिजोरी के अंदर क्या है. अब जब अधिकारी इसे खोलेंगे, तो ही स्पष्ट हो सकेगा. चौकीदार धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जब खुदाई चल रही थी, तभी लोगों की नजर इस तिजोरी पर गई. अब इसे बाहर सुरक्षित रखवा दिया गया है. लेकिन लोगों के अंदर कौतूहल बना हुआ है कि इसके अंदर आखिर है क्या?
(रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता)