Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी हुआ महंगा, सिल्वर 1200 रुपये चढ़ा, जानें 22K गोल्ड कितना महंगा हुआ

Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी हुआ महंगा, सिल्वर 1200 रुपये चढ़ा, जानें 22K गोल्ड कितना महंगा हुआ


होमफोटोमनीLatest Money

आज सोना-चांदी हुआ महंगा, सिल्वर 1200 रुपये चढ़ा, जानें 22K गोल्ड कितना महंगा

Last Updated:

17 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर सोना 1,35,034 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,69,108 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती मेटल्स में उछाल आया है. इससे पहले मजबूत अमेरिकी डॉलर, ऊंची बॉन्ड यील्ड और फेड की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका के चलते सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी. अब निवेशकों की नजर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों, फेड की बैठक और रुपये की चाल पर है.

सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से गिरावट देखी जा रही है. लेकिन आज 17 नवंबर को सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है. आज सोने का भाव MCX पर 135034 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी 1245 रुपये उछलकर 169108 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर में तेजी आई है. गोल्ड 0.57 फीसदी तेजी देखी जा रही है और अब कीमत 3,874 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है और चांदी 1.22 फीसदी चढ़कर 47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह एक साल से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गया. अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अगले महीने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदों ने सोने पर दबाव बनाया. डॉलर अप्रैल 2025 के बाद के अपने सबसे मजबूत स्तर के करीब कारोबार कर रहा है. डॉलर मजबूत होने से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग प्रभावित होती है और कीमतों में गिरावट आती है.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारी ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपना रहे हैं. कैनसस सिटी फेड के अध्यक्ष जेफरी श्मिड ने रविवार को कहा कि अमेरिका में महंगाई अभी भी काफी ज्यादा है और कीमतों पर दबाव कम करने के लिए और कदम उठाने की जरूरत है. वहीं, सैन फ्रांसिस्को फेड की अध्यक्ष मैरी डेली ने भी सर्विसेस की कीमतों में लगातार बनी महंगाई को ब्याज दरों में और बढ़ोतरी का समर्थन करने की वजह बताया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मजबूत अमेरिकी डॉलर, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की ऊंची यील्ड और सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदों ने सोने की कीमतों पर दबाव बनाया. स्पॉट गोल्ड की कीमत गिरकर 3,830.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. यह जनवरी में दर्ज 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से करीब 31.5% नीचे है. रॉयटर्स के मुताबिक, इस गिरावट के चलते सोना 2015 के बाद अपना सबसे खराब सालाना परफॉर्मेंस दर्ज करने की राह पर है.

पिछले हफ्ते भारत के सोना बाजार में मांग मजबूत बनी रही. घरेलू बाजार में कीमतें कम होने से त्योहारी खरीदारी को बढ़ावा मिला. वहीं, दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ता चीन में मांग कमजोर रही. भारत में सोने की कीमतों को लेकर आगे का रुख घरेलू मांग पर भी निर्भर करेगा. जानकारों के मुताबिक, शादी-ब्याह के सीजन में सोने की खरीदारी बढ़ने से कीमतों में ज्यादा गिरावट पर कुछ हद तक रोक लग सकती है.

अमेरिकी डॉलर की मजबूती सोने और चांदी जैसी कीमती मेटल्स की कीमतों पर दबाव बना रही है. डॉलर बाकि करेंसी के मुकाबले 19 महीने के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है. पिछले हफ्ते अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों से डॉलर को सपोर्ट मिला है. क्योंकि सोने और चांदी की कीमतें डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर मजबूत होने पर दूसरे देशों के खरीदारों के लिए इन करेंसी की खरीद महंगी हो जाती है. इससे उनकी मांग घट सकती है.

निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर भी रहेगी, क्योंकि इनसे फेडरल रिजर्व की आगे की मौद्रिक नीति के संकेत मिल सकते हैं. बुधवार को जारी होने वाली अक्टूबर FOMC बैठक की मिनट्स से भी फेड के अगले कदम को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है. भारतीय निवेशकों के लिए इंटरनेशनल सोने की कीमतों के साथ रुपये की चाल भी अहम रहेगी. वहीं, इंडस्ट्रियल मांग से जुड़ाव के कारण चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.



Source link