9 साल में पॉडकास्ट, 11 की उम्र में UN पहुंचे दिल्ली के युवेन अग्रवाल
Last Updated:
देश की राजधानी नई दिल्ली के 11 वर्षीय युवेन अग्रवाल देश के जाने-माने यूथ आइकन बन गए हैं. स्कूल प्रोजेक्ट से शुरुआत कर वे पॉडकास्ट होस्ट, लेखक और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि तक बन चुके हैं. स्कूल के एक छोटे से प्रोजेक्ट से शुरू हुआ यह सफर आज इस बच्चे को यूनाइटेड नेशन डेलिकेट स्पीकर तक बना चुका है.
नई दिल्ली: 9 साल की उम्र में जहां बच्चे खेलकूद और डिजिटल दुनिया में आजकल खोये हुए हैं, तो उन्हीं में से एक बच्चा है, जिसकी उम्र आज 11 साल है. वह देश का एक जाना माना यूथ आइकन बन गया है, लेकिन उसने यहां तक पहुंचने के लिए अपना सफर 9 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था. स्कूल के एक छोटे से प्रोजेक्ट से शुरू हुआ यह सफर आज इस बच्चे को 11 साल की उम्र तक यूनाइटेड नेशन डेलिकेट स्पीकर तक बना चुका है.
यह बच्चा कई पॉडकास्ट कर चुका है. यमुना से लेकर लाल किले तक की सफाई अभियान में भी यह बच्चा शामिल हो चुका है. इस बच्चे का नाम युवेन अग्रवाल (Yuven Aggarwal) है. भारत के एक 11 वर्षीय युवेन अग्रवाल पॉडकास्ट होस्ट, प्रेरक वक्ता लेखक और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि हैं. इन्होंने 10 अप्रैल 2026 को बैंकॉक स्थित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन केंद्र में ‘इंटरनेशनल फोरम फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर्स’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
युवेन अग्रवाल नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित यह ट्रांसफॉर्म भारत समिट, आठवें वार्षिक ग्लोबल मैत्री फेस्टिवल का हिस्सा थे. यह आयोजन मैत्रीबोध परिवार की निस्वार्थ सेवा, सामुदायिक सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत एमवाई भारत के सहयोग से आयोजित इस समिट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने एक साझा राष्ट्रीय उद्देश्य के साथ अपने विचार रखे. ‘भारत युवा परिवर्तन’ की शुरुआत के साथ मैत्रेय दादाश्रीजी की परिकल्पना को एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया गया है.
युवेन अग्रवाल से इसी इवेंट में खास बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनका सफर एक स्कूल प्रोजेक्ट से शुरू हुआ था. वह प्रोजेक्ट था कि स्टूडेंट्स को अलग-अलग टॉपिक पर बात करनी है, जिसमें उन्होंने क्लाइमेट चेंज को नहीं चुना था. क्योंकि ज्यादातर बच्चे क्लाइमेट चेंज पर ही कर रहे थे. उन्होंने जेंडर इक्वलिटी (लैंगिक समानता) को चुना था. इसी पर पॉडकास्ट किया और तमाम बड़ी हस्तियों से मिले. जब उनका पहला पॉडकास्ट खत्म हुआ तो उनके माता-पिता ने कहा कि एक ही टॉपिक नहीं बल्कि देश में मौजूद विभिन्न मुद्दों को उठाकर उन पर चर्चा की जा सकती है. यहीं से इनका सफर शुरू हुआ.
10 से ज्यादा कर चुके हैं पॉडकास्ट
युवेन अग्रवाल ने बताया कि अभी तक उन्होंने 10 से ज्यादा पॉडकास्ट कर लिए हैं. फिलहाल उनके आगे का उद्देश्य यह है कि उन्हें रुकना नहीं है. देश के युवाओं को इसी तरह जागरूक करना है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो या फिर देश के तमाम अलग टॉपिक जिन पर कोई चर्चा नहीं करता है, उन पर उन्हें अपनी बात रखनी है. ताकि वो टोपिक भी लोगों तक पहुंचे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता उनके लिए प्रेरणा हैं. उन्होंने उन्हें यह रास्ता दिखाया और आज वह देश की जानी-मानी हस्ती बन चुके हैं. साथ ही उन्हें अभी आगे की पढ़ाई भी करनी है. पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने इस जोश और जुनून को जारी रखेंगे.