’27 की जनगणना से पहले कम से कम 5 बच्चे पैदा करो’, आदिवासियों की जनसंख्या पर MLA का बयान, वीडियो वायरल

’27 की जनगणना से पहले कम से कम 5 बच्चे पैदा करो’, आदिवासियों की जनसंख्या पर MLA का बयान, वीडियो वायरल


Last Updated:

मध्य प्रदेश के पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम में आदिवासी समाज से हर परिवार में कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की अपील की. उन्होंने बैगा, सहरिया और भारिया जनजातियों की घटती आबादी पर चिंता जताई. उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फुंदे लाल मारको ने आदिवासियों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कहा.

अनूपपुर. मध्य प्रदेश के पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है. बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम में उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से हर परिवार में कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की अपील की. विधायक ने बैगा, सहरिया और भारिया जनजातियों की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए कहा कि आदिवासियों को अपनी जनसंख्या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विधायक ने कहा कि 2027 में होने वाली जनगणना में आदिवासी समाज की वास्तविक स्थिति सामने आएगी. उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आबादी करीब 22 प्रतिशत है, जबकि देश में यह आंकड़ा लगभग 8.5 से 9 प्रतिशत है. उन्होंने आशंका जताई कि आने वाली जनगणना में आदिवासी समाज की हिस्सेदारी और कम हो सकती है.

फुंदेलाल मार्को ने कहा, “मैं कहता हूं, कि आज हमारे बैगा, सहरिया और भुमियां अल्पसंख्यक में आ गए. इनकी गिनती कुपोषित जातियों में हो गई. यदि हमारा संख्या ही नहीं रहेगी, तो आदिवासी की गिनती कहां से होगी. अभी 2027 में जनगणना होने वाली है. आप देखिए गए अपनी स्थिति क्या है. आज 22% आबादी मध्य प्रदेश में है. वह घट के कितनी होती है. देश में 9% जनसंख्या है. आप देखिएगा जब जनगणना होगा उसके बाद क्या स्थिति बनेगी, इसलिए मैं कहता हूं कि नसबंदी हम कराए, सारी जिम्मेदारी हम लें, खाना-पीना हम आदिवासी कराएं, पैदावार हम करें, रोटी सबको दें और जनसंख्या हमारी ही कम हो जाए. नसबंदी का समय आए तो फिर कोई बैगा को पकड़ के, कोई आदिवासियों को पकड़ के, करा देते हैं. हमारी जनसंख्या कम हो रही है. इसलिए मैं कहता हूं कि आपको जनसंख्या बढ़ानी होगी.”

विधायक फुंदेलाल मार्को ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज को अब जनसंख्या बढ़ाने की दिशा में सोचना होगा. उन्होंने शादी करने वाले युवाओं और परिवारों से कम से कम पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की. उन्होंने कहा, “आने वाले समय में जो शादी-ब्याह करेंगे, उनसे कहिए कि कम से कम पांच-पांच बच्चे पैदा करें और आदिवासी समाज की संख्या बढ़ाएं. अगर आदिवासी समाज की संख्या कम होती गई तो आने वाले समय में उसकी पहचान और जनगणना में हिस्सेदारी पर असर पड़ सकता है.”

परिवार नियोजन पर भी उठाए सवाल

फुंदेलाल मार्को ने नसबंदी और परिवार नियोजन को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का बोझ केवल आदिवासी समाज पर नहीं पड़ना चाहिए. आदिवासी समाज खेती और मेहनत के जरिए सभी के लिए भोजन उपलब्ध कराता है, लेकिन जब नसबंदी और परिवार नियोजन की बात आती है तो इसी समाज को निशाना बनाया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनसंख्या नियंत्रण की बंदिशों का असर आदिवासी समुदाय पर ज्यादा पड़ रहा है. उन्होंने समाज के लोगों से ऐसी परिस्थितियों को समझने और अपनी आबादी बनाए रखने की अपील की.



Source link