2027 में कमबैक करने जा रहे शरद कपूर, शरद चौधरी-सोनू सूद की मदद से पटरी पर लौटी जिंदगी, हाथ जोड़ फैंस का जताया आभार

2027 में कमबैक करने जा रहे शरद कपूर, शरद चौधरी-सोनू सूद की मदद से पटरी पर लौटी जिंदगी, हाथ जोड़ फैंस का जताया आभार


Last Updated:


इन दिनों शरद कपूर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इन सबकी शुरुआत एक्टर के एक वीडियो से हुई जिसमें वो काफी बेहाल नजर आ रहे थे. शरद कपूर लगातार सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं. लेटेस्ट वीडियो में एक्टर ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी और इंडस्ट्री में कमबैक की ख्वाहिश जताई थी. अब शरद कपूर की मदद के लिए सोनू सूद और प्रोड्यूसर शरद चौधरी सामने आए हैं. जोश फेम एक्टर ने अपने नए वीडियो में बताया कि अगले साल वो काम पर लौटने के लिए तैयार है. शरद कपूर ने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए उन सभी का आभार जताया है.

Zoom

शरद कपूर अगले साल काम पर लौटने वाले हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sharadkapoor13official)

नई दिल्ली.  अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपकी भी फीड में एक्टर शरद कपूर के वीडियोज आए ही होंगे. शरद कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं. कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो परेशान और बेहाल से नजर आ रहे थे. जोश में शाहरुख खान संग काम करने वाले शरद कपूर पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं. उन्होंने बीते रविवार, 15 नवंबर को एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड में कमबैक की ख्वाहिश जताई. एक्टर ने कहा कि बीमारी के चलते उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई हैं औऱ अब उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है.

देखते ही देखते शरद कपूर का ये वीडियो वायरल हो गया. सोनू सूद से लेकर शरद चौधरी तक कई लोग उनकी मदद में सामने आए. यंग प्रोड्यूसर शरद चौधरी ने शरद कपूर को 3.5 लाख रुपये का चेक दिया. उन्होंने 90 के एक्टर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया.

2027 में कमबैक करने जा रहे शरद कपूर

अब शरद कपूर ने एक और वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार और सपोर्ट के लिए लोगों का आभार जताया है. एक्टर ने कहा कि वो अगले साल, 2027 की जनवरी से काम पर लौटने के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से अपना प्यार बनाए रखने की अपील की. यहां देखें एक्टर का वीडियो

शरद कपूर अपने वीडियो में कहते हैं, ‘मैं अपने फैंस को बोलूंगा कि आप लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया. भगवान आप लोगों को हमेशा खुश रखे. बहुत थैंक यू, बस अपना इतना प्यार बनाकर रखिएगा. मैं आप लोगों को कभी निराश नहीं करूंगा और जनवरी में मैं रॉकस्टार की तरह काम करने लग जाऊंगा और मैं वैसा ही रहूंगा’.

बता दें, शरद कपूर का वायरल वीडियो देखकर सोनू सूद भी उनसे मिलने पहुंचे थे. उन्होंने दिग्गज एक्टर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अब शरद चौधरी की आर्थिक मदद के बाद शरद कपूर की जिंदगी दोबारा पटरी पर लौटने के लिए तैयार है.





Source link