न पोर्टल की जरूरत, न ऐप की टेंशन! WhatsApp पर मिलेगी PF की हर एक डिटेल, जानें कैसे करें चेक

न पोर्टल की जरूरत, न ऐप की टेंशन! WhatsApp पर मिलेगी PF की हर एक डिटेल, जानें कैसे करें चेक


नौकरी करने वाले करोड़ों लोगों के लिए PF यानी प्रोविडेंट फंड उनकी भविष्य की बचत का अहम हिस्सा है. हर महीने सैलरी से PF कटता है, लेकिन खाते में कितना पैसा जमा हुआ, कंपनी ने अपना योगदान दिया या नहीं और जरूरत पड़ने पर पैसा कैसे निकालें, इन सबकी जानकारी के लिए अब तक EPFO के पोर्टल या ऐप का सहारा लेना पड़ता था. अब कर्मचारी WhatsApp के जरिए भी PF से जुड़ी कई सर्विसेस का फायदा उठा सकेंगे. EPFO इस सुविधा को और आसान बनाने के लिए काम कर रहा है. इससे कर्मचारियों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए बार-बार पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कैसे मिलेगी पीएफ फंड की डिटेल

अगर आप अपने PF खाते की जानकारी WhatsApp पर पाना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर भाषा चुनने का ऑप्शन आएगा. अपनी सुविधानुसार इसमें से भाषा चुनें.
  • अब Check Balance पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा. OTP डालकर अपनी पहचान वेरिफाई करें.
  • अगर आपके UAN से कई PF खाते जुड़े हैं, तो जिस खाते की जानकारी चाहिए, उसकी Member ID चुनें.
  • वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपके PF खाते की जानकारी WhatsApp पर दिखाई देने लगेगा.

इस सुविधा के तहत आप कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं-

  • आपके PF खाते में अब तक जमा कुल रकम.
  • कर्मचारी और नियोक्ता (कंपनी) की ओर से जमा किए गए पैसे का अलग-अलग ब्योरा.
  • पेंशन यानी EPS खाते में जमा योगदान.
  • खाते में हुए पिछले पांच लेन-देन की जानकारी.
  • PF पासबुक डाउनलोड करने की सुविधा.

इसके अलावा WhatsApp सर्विस पर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध है. इसके जरिए कर्मचारी आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन और बैंक खाते को आधार से लिंक करने का तरीका जान सकते हैं. साथ ही UMANG और Aadhaar Face RD ऐप के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं.

पीएफ फंड निकालने की भी सर्विस

EPS यानी कर्मचारी पेंशन योजना में 10 साल की सर्विस पूरी करना काफी अहम है.

EPFO अब अपनी सर्विस को डिजिटल और आसान बनाने पर जोर दे रहा है. इसी कड़ी में WhatsApp के जरिए PF विड्रॉल की सुविधा देने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. इसका मकसद कर्मचारियों को PF का पैसा निकालने के लिए अलग-अलग पोर्टल और प्रोसेस से गुजरने की परेशानी से राहत देना है.

हालांकि, WhatsApp के जरिए PF निकासी की सुविधा अभी शुरू होने की पुष्टि नहीं है. फिलहाल इस सुविधा को लेकर योजना पर काम किए जाने की बात सामने आई है. इसके शुरू होने के बाद कर्मचारी WhatsApp के जरिए ही निकासी से जुड़े प्रोसेस को पूरा कर सकेंगे या नहीं, इसकी जानकारी और नियमों का इंतजार करना होगा.

क्या आपके खाते में जमा नहीं हो रही हर महीने रकम?

WhatsApp पर बैलेंस चेक करने के साथ कर्मचारियों के लिए यह जानना भी जरूरी है कि कंपनी हर महीने PF का पैसा खाते में जमा कर रही है या नहीं. कई बार कंपनियां कर्मचारी की सैलरी से PF काट लेती हैं, लेकिन उसे समय पर EPF खाते में जमा नहीं करतीं. ऐसे में कर्मचारी को नुकसान हो सकता है.

PF खाते में पैसा जमा हुआ या नहीं, ऐसे करें चेक

कंपनियों को हर महीने की 15 तारीख तक पिछले महीने का PF जमा करना होता है.

EPF नियमों के अनुसार, कंपनियों को हर महीने की 15 तारीख तक पिछले महीने का PF जमा करना होता है. आप इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-

  • EPFO के आधिकारिक मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाएं.
  • अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाली Member ID में से संबंधित कंपनी का खाता चुनें.
  • अब अपनी PF पासबुक खोलें.
  • इसमें हर महीने कर्मचारी और कंपनी की ओर से जमा किए गए योगदान की जानकारी देखें.
  • अपनी सैलरी स्लिप में PF के नाम पर कटी रकम का पासबुक में दर्ज रकम से मिलान करें.

PF का पैसा जमा नहीं होने पर कहां करें शिकायत?

अगर कंपनी सैलरी से PF काट रही है, लेकिन खाते में पैसा जमा नहीं कर रही है, तो EPFO में शिकायत कर सकते हैं.

  • सबसे पहले EPFiGMS पोर्टल पर जाएं.
  • Register Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • PF Member का विकल्प चुनकर अपना UAN दर्ज करें.
  • जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • शिकायत में बताएं कि किस महीने सैलरी से PF काटा गया, लेकिन खाते में जमा नहीं हुआ.
  • सैलरी स्लिप और PF पासबुक जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • शिकायत सबमिट करने के बाद मिलने वाला रजिस्ट्रेशन नंबर संभालकर रखें.



Source link