‘यूपी में अब लोग…’, सुरेश रैना ने की पुलिस की तारीफ, जानिए क्या कहा

‘यूपी में अब लोग…’, सुरेश रैना ने की पुलिस की तारीफ, जानिए क्या कहा


Last Updated:

Rising Bharat Summit Suresh Raina: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूपी पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि अब प्रदेश में लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं. रैना ने पुलिसकर्मियों की मेहनत को सराहा और उनके काम के लिए सलाम किया. लखनऊ में आयोजित राइजिंग भारत समिट के दौरान उन्होंने यह बात कही.

Zoom

भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना.

लखनऊ: यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व/ खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपनी राय रखी है. उन्होंने यूपी पुलिस के काम की तारीफ करते हुए कहा कि अब प्रदेश में लोग पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं. रैना के इस बयान ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू कर दी है.

दरअसल, सुरेश रैना लखनऊ में आयोजित Network18 Rising Bharat Summit में शामिल हुए थे. इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या पिछले कुछ सालों में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा की स्थिति बेहतर हुई है? क्या अब प्रदेश के लोग खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं? इस सवाल के जवाब में रैना ने कहा, ‘हम सुरक्षित महसूस करते हैं.’ उन्होंने यूपी पुलिस के काम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के जवान काफी मेहनत करते हैं. उनके इस काम के लिए रैना ने पुलिसकर्मियों को सलाम भी किया.

मोरादनगर से जुड़ा है रैना का पुराना रिश्ता
सुरेश रैना ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से अपने पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने मोरादनगर में ट्रेनिंग ली थी. यही वजह है कि प्रदेश से उनका खास जुड़ाव रहा है. रैना ने कहा कि यूपी पुलिस जिस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, वह तारीफ के काबिल है.

यूपी के डीजीपी ने भी बताई पुलिस की तैयारी
इसी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि समय के साथ प्रदेश के लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है. पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होना किसी भी राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी है.

डीजीपी ने बताया कि यूपी पुलिस को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है. इसमें पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाना, बेहतर ट्रेनिंग देना, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना और नई तकनीक का इस्तेमाल करना शामिल है. उन्होंने कहा कि इन सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है और इसका असर भी दिखाई दे रहा है.

पुलिसिंग को बेहतर बनाने पर जोर
राजीव कृष्ण ने यह भी कहा कि आज के समय में पुलिस का काम पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है. अपराध के तरीके बदल रहे हैं और पुलिस के सामने भी अलग-अलग तरह की चुनौतियां आ रही हैं. ऐसे में हर चुनौती को समझना और उसके हिसाब से तैयारी करना जरूरी है. उन्होंने पुलिस विभाग के अलग-अलग हिस्सों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया. उनका कहना था कि सभी को साथ लेकर चलने और मिलकर काम करने से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है.



Source link