नागपुर-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, 15 साल के छात्र की गई जान, 3 घायल

नागपुर-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, 15 साल के छात्र की गई जान, 3 घायल


Last Updated:

बैतूल के मुलताई-नागपुर नेशनल हाईवे पर कार और बाइक की भीषण टक्कर हुई. इस टक्कर में 15 साल के छात्र मयंक सोनारे की मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. घटना बिरूल रोड चौराहे की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Zoom

कार ने बाइक जोरदार टक्कर मारी.

बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला. मुलताई-नागपुर नेशनल हाईवे पर कार और बाइक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 15 साल के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए. घटना मुलताई के बिरूल रोड चौराहे की है. हादसे के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खड़की निवासी 15 वर्षीय मयंक सोनारे अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान नागपुर से भोपाल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

डॉक्टर ने मयंक सोनारे को घोषित किया मृत

दुर्घटना में बाइक सवार छात्र मयंक समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने मयंक सोनारे को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है.

एक्सीडेंट के बाद बेसुध पड़ा रहा मयंक

घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है. कार से टक्कर होने के बाद बाइक हाइवे से दूर किनारे जा कर गिरी. मयंक को काफी गहरी चोट आई थीं. एक्सीडेंट देख आसपास के लोग जुटे, तो मयंक के साथ घायल हुए लड़के को घर और एंबुलेंस को कॉल करने के लिए कहा. बेसुध पड़ा था. मयंक की मौत की खबर जैसे ही उसके गृह ग्राम खड़की पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं.



Source link