गुरनूर बरार पर लग सकता है बैन, सेफर्ट से उलझने के लिए आईसीसी ने सुनाई सजा, तेज गेंदबाज के पास अब 2 डीमेरिट प्वाइंट

गुरनूर बरार पर लग सकता है बैन, सेफर्ट से उलझने के लिए आईसीसी ने सुनाई सजा, तेज गेंदबाज के पास अब 2 डीमेरिट प्वाइंट


होमखेलक्रिकेट

गुरनूर बरार पर लग सकता है बैन, सेफर्ट से उलझने के लिए आईसीसी ने सुनाई सजा

Last Updated:

gurnoor brar fined by icc: आईसीसी ने बताया कि बरार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए बने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा, हरकतों या इशारों के इस्तेमाल से जुड़ा है जिससे अपमान महसूस हो या आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती हो. इसके अलावा बरार के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है.

Zoom

टिम सेफर्ट से झगड़ा करने की वजह से गुरनूर बरार पर साख्त हुआ आईसीसी, सुनाई सजा

नई दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को पिछले हफ्ते चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज टिम सेफर्ट को आक्रामक तरीके से विदा करने के लिए मंगलवार को आईसीसी की फटकार का सामना करना पड़ा और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया.

आईसीसी ने कहा कि यह घटना 12वां ओवर खत्म होने के बाद टिम सेफर्ट के आउट होने पर हुई. बरार ने जिस आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया वह बल्लेबाज का अपमान लग सकता था और इससे वैसी ही आक्रामक प्रतिक्रिया भी आ सकती थी. ईशान किशन के हाथों सेफर्ट को विकेट के पीछे कैच कराने के बाद बराड़ बल्लेबाज के सामने आ गए और उन्हें जाते हुए कुछ शब्द भी कहे.

आईसीसी ने कहा कि माउंट माउंगानुई में हुए मैच के दौरान बरार का सेफर्ट के आउट होने पर जश्न मनाने का यह तरीका आक्रामक था जिसे विरोधी बल्लेबाज का अपमान माना जा सकता था. आईसीसी ने बताया कि बरार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए बने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा, हरकतों या इशारों के इस्तेमाल से जुड़ा है जिससे अपमान महसूस हो या आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती हो. इसके अलावा बरार के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है. 24 महीने की अवधि में यह उनका दूसरा अपराध है जिससे उनके कुल डिमेरिट अंक दो हो गए हैं. वैश्विक क्रिकेट संस्था ने कहा कि बराड़ की इस हरकत से वैसी ही आक्रामक प्रतिक्रिया भी भड़क सकती थी.

बरार को रहना होगा सावधान

आईसीसी ने कहा कि बरार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के रंजन मदुगले द्वारा सुझाई गई सजा को मान लिया है इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. आचार संहिता के लेवल 1 के किसी भी उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार लगती है या फिर खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा काटा जा सकता है और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं.



Source link