Name Numerology: कुछ लोग अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं, तो कुछ अपनी मेहनत और व्यवहार से लोगों के दिल में जगह बना लेते हैं. अंकशास्त्र में नाम के शुरुआती अक्षरों को व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है. इसी आधार पर WH, AE और UT से शुरू होने वाले नाम के लोगों की कुछ खास खूबियां बताई गई हैं. माना जाता है कि इन अक्षरों से जुड़े लोगों में आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और मुश्किल हालात से लड़ने की हिम्मत होती है.
कोई अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर होता है, तो किसी के लिए प्यार और रिश्ते सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. आइए जानते हैं इन तीन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोगों का स्वभाव कैसा माना जाता है.
WH अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग
अंकशास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, WH से शुरू होने वाले नाम के लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं. इन्हें अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना पसंद होता है. ये अपनी बात पर टिके रहते हैं और दूसरों के दबाव में आकर फैसले बदलना पसंद नहीं करते.
इन लोगों की सबसे बड़ी खूबी इनकी मेहनत और लगन मानी जाती है. एक बार किसी काम को पूरा करने की ठान लें, तो उसे बीच में छोड़ना पसंद नहीं करते. अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं. हालांकि, अपनी बात पर अड़े रहने की आदत कभी-कभी इन्हें जिद्दी भी बना सकती है. ऐसे में दूसरों की राय सुनना इनके लिए फायदेमंद हो सकता है.
AE अक्षर वाले लोगों का स्वभाव
जिन लोगों के नाम की शुरुआत AE अक्षर से होती है, उन्हें आकर्षक व्यक्तित्व वाला माना जाता है. ये अपनी बातों और व्यवहार से सामने वाले को जल्दी प्रभावित कर लेते हैं. लोगों से मिलना-जुलना और नए रिश्ते बनाना इन्हें पसंद होता है.
प्यार और रिश्तों के मामले में भी इन लोगों को काफी गंभीर माना जाता है. जब ये किसी को अपना पार्टनर चुनते हैं, तो उसकी खुशी और जरूरतों का पूरा ख्याल रखने की कोशिश करते हैं. मुश्किल वक्त में पार्टनर का साथ देना और रिश्ते में भरोसा बनाए रखना इनकी खासियत मानी जाती है. यही वजह है कि लोग इनके साथ जुड़ाव महसूस करते हैं.
UT अक्षर वाले लोग होते हैं खुशमिजाज
UT से शुरू होने वाले नाम के लोगों को खुशमिजाज और मददगार स्वभाव का बताया जाता है. ये अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में माहिर होते हैं. किसी को परेशानी में देखकर उसकी मदद के लिए आगे आना इन्हें अच्छा लगता है.
हालांकि, इनके स्वभाव में एक बात थोड़ी अलग मानी जाती है. ये छोटी-छोटी बातों पर जल्दी नाराज हो सकते हैं, लेकिन इनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं रहता. ये जल्द ही शांत भी हो जाते हैं.