Last Updated:
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण में कैकेयी का रोल निभाने वाली लारा दत्ता ने इसके 4000 करोड़ के बजट और 1400 करोड़ की कमाई पर खुलकर बात की है. चलिए बताते हैं आखिर लारा दत्ता ने क्या कहा.
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण में लारा दत्ता ने कैकेयी का रोल अदा किया है. इस फिल्म को लेकर लारा दत्ता ने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसके भारी-भरकम बजट को लेकर बातचीत की. अब तक रामायण 1400 करोड़ रुपये कमा चुकी है. लेकिन इसकी राह अभी और लंबी है. क्योंकि 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म के लिए ये आंकड़ा भी छोटा लगता है.
इसी को लेकर लारा दत्ता ने ‘एनडीटीवी’ को दिए इंटरव्यू में रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि ये इससे भी कहीं आगे निकल गई है. उन्होंने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और सही विजन को लेकर बातचीत की.
रामायण की कैकेयी
लारा दत्ता ने कहा, ‘आज के समय में हम बेहतरीन फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. यकीनन ये मुकाम हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है. जो लोग बुराई निकालते हैं या शक जताते हैं, उन्हें नजरअँदाज करना चाहिए. खुद को अपने काम पर भरोसा रखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए.’
बजट पर बोलीं लारा दत्ता
लारा दत्ता ने आगे रामायण को बजट को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा, ‘जहां तक बजट की बात है तो मुझे पूरा भरोसा है कि ये फिल्म अपनी लागत निकाल लेगी. सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, मेकर्स की दूसरी प्लानिंग भी हैं जिनसे वह अपना बजट को निकालने वाले हैं. मुझे लगता है कि सिर्फ अपनी लागत नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा कमाई करेगी.’
रामायण का कारोबार
बता दें रामायण ने सिर्फ 11 दिन में 1400 करोड़ रुपये के क्लब में वर्ल्डवाइड शामिल हो गई है. जबकि भारत में 750 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है. रामायण दिवाली पर 5 नवंबर को रिलीज हुई थी जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.