अजय माकन को यूपी की कमान, कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान, जानें और 4 राज्यों का हाल

अजय माकन को यूपी की कमान, कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान, जानें और 4 राज्यों का हाल


Last Updated:

कांग्रेस पार्टी ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया है. इस बीच पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया है. इसके तहत उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है. वहीं पंजाब में डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया है.

Zoom

कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया ऐलान.(AI तस्वीर)

लखनऊः कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत सोमवार को पांच राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है. कमेटी में असलम शेख और श्रीनिवास बी.वी. को सदस्य बनाया गया है. पंजाब के लिए डॉ. सिरिवेला प्रसाद को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सचिन सावंत और निवेदित अल्वा इसके सदस्य होंगे.

उत्तराखंड की जिम्मेदारी दीपदास मुंशी को
इसी तरह उत्तराखंड के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी दीपादास मुंशी को सौंपी गई है. अनिल चौधरी और पालभाई अंबालिया को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. गोवा के लिए के.जे. जॉर्ज को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सतेज डी. पाटिल और शफी परांबिल इसके सदस्य होंगे. मणिपुर की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बी.एम. संदीप को बनाया गया है. हिबी ईडन और राजेश ठाकुर को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

क्या काम करती है स्क्रीनिंग कमेटी
संबंधित राज्यों के एआईसीसी महासचिव/प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता और संबंधित राज्यों के प्रभारी महासचिव से संबद्ध एआईसीसी सचिव स्क्रीनिंग कमेटियों के पदेन सदस्य होंगे. कांग्रेस में स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट के लिए सभावित उम्मीदवार के चयन के लिए कुछ नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है, जहां उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगती है. इन राज्यों में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव संभावित हैं.

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज
इसके अलावा संबंधित राज्यों के प्रभारी एआईसीसी महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य प्रभारी महासचिव से जुड़े एआईसीसी सचिव भी इन कमेटियों के पदेन सदस्य होंगे. बता दें कि कांग्रेस ने उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में चुनावी तैयारियों को लेकर अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रचार अभियान में उतारने की तैयारी कर रही है.



Source link