LLB और LLM करने के बाद बनीं IPS, पहले प्रयास में क्रैक की UPSC, छठ पर वायरल हो गई सेल्फी

LLB और LLM करने के बाद बनीं IPS, पहले प्रयास में क्रैक की UPSC, छठ पर वायरल हो गई सेल्फी


Last Updated:

IPS Prachi Singh : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर की एसपी प्राची सिंह छठ पूजा के दौरान महिला श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी लेने को लेकर चर्चा में हैं. जानिए कौन हैं IPS प्राची सिंह, जिन्होंने LLB और LLM के बाद पहले ही प्रयास में UPSC पास कर 154वीं रैंक हासिल की थी.

Zoom

IPS Prachi Singh : प्राची सिंह मूलत: यूपी के फतेहपुर की हैं.

IPS Prachi Singh : छठ महापर्व पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह हालात का जायजा लेने घाटों पर पहुंची. इस दौरान उन्होंने महिला श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी भी ली. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. प्राची सिंह 2017 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी हैं. उन्हें 11 अप्रैल 2026 को जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था. इससे पहले वह लखनऊ में 32वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक के पद पर तैनात थीं.

प्राची सिंह मूलत: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की रहने वाली हैं. उनका जन्म 22 अप्रैल 1992 को हुआ था. उनके पिता राम सिंह गौतम सेवानिवृत्त PCS अधिकारी हैं. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से LLB की पढ़ाई की. इसके बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल से LLM की डिग्री हासिल की.

LLM करके पास की UPSC परीक्षा

प्राची सिंह ने लॉ की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा का रास्ता चुना. UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर वह 2017 बैच की IPS अधिकारी बनीं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी. उस समय उनकी उम्र करीब 25 साल थी. प्राची सिंह की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 154वीं रैंक थी. खास बात यह भी है कि उन्होंने पहले प्रयास में यह कामयाबी हासिल की थी.

संभाल चुकी हैं कई अहम जिम्मेदारियां

आईपीएस बनने के बाद प्राची सिंह ने पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली. वह लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात रहीं. इसके अलावा उन्होंने श्रावस्ती जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया. बाद में उन्हें लखनऊ की 32वीं वाहिनी PAC का सेनानायक बनाया गया. पुलिस सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम से सम्मानित किया जा चुका है.



Source link