kitchen gardening: बस्तर में घर पर उगा रहे देसी सब्जी, एकदम ताजी और खाने में स्वादिष्ट, जानिए किचन गार्डनिंग का तरीका

kitchen gardening: बस्तर में घर पर उगा रहे देसी सब्जी, एकदम ताजी और खाने में स्वादिष्ट, जानिए किचन गार्डनिंग का तरीका


Last Updated:

Kitchen Gardening Tips: बस्तर में किचन गार्डनिंग के जरिए घर पर ही ताजी और स्वादिष्ट देसी सेमी उगाने के आसान तरीके सामने आए हैं. कम लागत और कम देखभाल में तैयार होने वाली इस फसल से हर हफ्ते अच्छी मात्रा में सेमी प्राप्त की जा सकती है. लोग भी किचन गार्डनिंग को देख प्रोत्साहित हो रहे हैं.

बस्तर. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में ग्रामीण अपने किचन गार्डन में अलग-अलग प्रकार की सब्जियां लगा रहे हैं. इसी कड़ी में स्थानीय निवासी दुर्जन बघेल ने घर पर ही देसी वैरायटी की सेमी उगाई है. कम लागत और कम देखभाल में तैयार होने वाली यह सेमी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि प्रति हफ्ते बंपर पैदावार भी देती है. इसे लगाने की प्रक्रिया बेहद सरल है.

लोकल 18 की टीम ने सेमी लगाने वाले ग्रामीण दुर्जन बघेल से बातचीत की. दुर्जन ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले फावड़े से गड्ढा किया और उसमें थोड़ा-सा डीएपी व गोबर खाद डालकर बीज लगा दिया. इसमें ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि हल्का-हल्का पानी देते रहना पड़ता है. बीज खरीदने में लगभग 10 रुपये का खर्च आया है.

फसल और पैदावार
बीज लगाने के दो से तीन महीने बाद सेमी की बेल फैलना शुरू हो जाती है. एक बार बेल फैलने के बाद लगभग दो महीने तक फसल चलती है और हर हफ्ते 5 किलो तक सेमी मिलती है. इससे कुल 30 से 40 किलो तक सेमी प्राप्त की जा सकती है. दुर्जन ने बताया कि उन्होंने पिछले साल भी सेमी का एक पौधा लगाया था जिससे अच्छा उत्पादन हुआ था, और इसी अच्छे अनुभव के कारण इस बार फिर से सेमी लगाई है.

बेल को सहारा देने की व्यवस्था
सेमी की बेल को फैलने के लिए मचान बनाया गया है, जिसे तैयार करने में एक दिन की मजदूरी यानी 500 रुपये का खर्च आया है. हालांकि मचान बनाना अनिवार्य नहीं है, और इसकी जगह रस्सी के सहारे भी बेल को आगे बढ़ाने के लिए सहारा दिया जा सकता है.

किचन गार्डनिंग लोग हो रहे प्रोत्साहित
देसी वैरायटी की इस सेमी की पैदावार से घर पर ही ताजा सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है. कम लागत और न्यूनतम देखभाल के साथ मिलने वाले इस उत्पादन से प्रेरित होकर लोग अपने घरों में इस तरह की किचन गार्डनिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं.



Source link