Debangshu Bhattacharya Engagement: ‘खेला होबे’ से बंगाल हिलाने वाले नेता ने कर ली चुपचाप सगाई, जानिए कौन है वो हसीना जिसके इश्क में दीवाने हुए

Debangshu Bhattacharya Engagement: ‘खेला होबे’ से बंगाल हिलाने वाले नेता ने कर ली चुपचाप सगाई, जानिए कौन है वो हसीना जिसके इश्क में दीवाने हुए


Last Updated:

TMC leader Debangshu Bhattacharya engagement news: एक तरफ छट पूजा की देश में धूम है. दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में ‘खेला होबे’ नारे से पहचान बनाने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेता देबांग्शु भट्टाचार्य ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा संकेत दिया है.उन्होंने फेसबुक पर अपना रिलेशनशिप स्टेटस बदलकर ‘Engaged’ कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं देबांग्शु भट्टाचार्य? क्या करती हैं उनकी पत्नी.

Zoom

सब छठ पूजा में रहे बिजी, इधर ‘खेला होबे’ वाले देबांग्शु ने कर ली सगाई, कौन है दुबई में नौकरी करने वाली लड़की?

Debangshu bhattacharya engagement: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ‘खेला होबे’ का नारा देकर चर्चा में आए तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता देबांग्शु भट्टाचार्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या चुनावी रणनीति नहीं है. बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. जब बंगाल में छठ पूजा की धूम थी, उसी दौरान देबांग्शु ने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है. उन्होंने रविवार शाम फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस बदलकर ‘Engaged’ कर दिया. इसके बाद उनकी होने वाली पत्नी को लेकर चर्चा शुरू हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिलने लगीं हैं. जिसके बाद हर कोई उनकी पत्नी के बारे में सर्च कर रहा है. तो आइए जानते हैं कि कौन है वो हसीना जिसके इश्क में दीवाने हुए ‘खेला होबे’ नारे से पहचान बनाने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेता देबांग्शु भट्टाचार्य.

कौन है देबांग्शु की होने वाली पत्नी?

मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, देबांग्शु भट्टाचार्य की होने वाली पत्नी मूल रूप से हुगली जिले के उत्तरपाड़ा की रहने वाली हैं. हालांकि, फिलहाल वह दुबई में रहती हैं. वहां वह एक निजी एयरलाइन में काम करती हैं. उनकी नौकरी को लेकर दो तरह की बातें सामने आई हैं. कुछ लोगों का कहना है कि वह पायलट हैं, जबकि कुछ के मुताबिक वह एयर होस्टेस हैं. सच्चाई क्या है इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. देबांग्शु ने अभी तक अपनी मंगेतर का नाम या तस्वीर भी शेयर नहीं किया है. बंगाली मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लड़की की तस्वीर भी मिली थी, लेकिन पत्रकारिता के नैतिक मानकों का ध्यान रखते हुए उसे प्रकाशित नहीं किया गया है.

खरदह की छात्र नेता को लेकर भी हुई चर्चा

देबांग्शु के फेसबुक पर सगाई का स्टेटस सामने आते ही टीएमसी के भीतर भी हलचल शुरू हो गई. कुछ लोगों ने समझा कि उन्होंने खरदह की एक छात्र नेता से सगाई कर ली है. इसके बाद रविवार शाम उस युवती के पास कई फोन और संदेश पहुंचने लगे. हालांकि, उन्होंने इस खबर को गलत बताया और साफ किया कि उनकी देबांग्शु से सगाई नहीं हुई है. इससे पहले युवा तृणमूल नेता उपासना चौधरी के साथ भी देबांग्शु के रिश्ते की चर्चा रही थी. हालांकि, दोनों में से किसी ने कभी इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था.

कौन हैं देबांग्शु भट्टाचार्य? ‘खेला होबे’ से मिली थी बंगाल में पहचान

देबांग्शु भट्टाचार्य को बंगाल की राजनीति में बड़ी पहचान 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान मिली. उन्होंने ‘खेला होबे’ नारे पर गीत तैयार किया था. यह नारा देखते ही देखते तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार का बड़ा हिस्सा बन गया था. बंगाल के बाहर भी इसकी खूब चर्चा हुई थी. देबांग्शु अपने तीखे बयानों और पार्टी के डिजिटल प्रचार के लिए भी जाने गए थे.

दो चुनावों में मिली हार

अगर अब बात राजनीति की करें तो इसमें उन्हें कोई खास मुकाम नहीं मिला. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने तमलुक सीट से उम्मीदवार बनाया था. यहां उनका मुकाबला अभिजीत गंगोपाध्याय से था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने चिनसुराह सीट से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में भी उन्हें जीत नहीं मिली.

सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीति से दूरी

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद देबांग्शु की सक्रियता काफी कम हो गई है. वह पहले की तरह पार्टी के कार्यक्रमों और राजनीतिक मुद्दों पर नजर नहीं आए हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी राजनीतिक पोस्ट भी कम हो गईं. इसी वजह से उनकी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा होती रही है. अब उन्होंने फेसबुक पर सगाई का स्टेटस अपडेट कर अपनी जिंदगी के नए अध्याय की जानकारी दी है. हालांकि, होने वाली पत्नी की पहचान को लेकर उन्होंने अब भी चुप्पी साध रखी है.



Source link