AICTE Fellowship 2027: कॉलेज के शिक्षकों को मिलेंगे ₹12 लाख, सैलरी भी रहेगी जारी

AICTE Fellowship 2027: कॉलेज के शिक्षकों को मिलेंगे ₹12 लाख, सैलरी भी रहेगी जारी


Last Updated:

AICTE Industry Fellowship 2027: कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए अब सिर्फ क्लासरूम तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है. वे अपनी मौजूदा नौकरी और सैलरी जारी रखते हुए एक साल तक किसी इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव भी हासिल कर सकते हैं. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने इंडस्‍ट्री फैलोशिप प्रोग्राम 2026-27 के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस योजना में चयनित शिक्षकों को हर महीने एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी.

Zoom

AICTE Industry Fellowship 2027: टीचिंग के साथ इंडस्ट्री में काम करने का मौका. (pic: magnific)

AICTE Industry Fellowship 2027: कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए अब इंडस्ट्री में काम करने और नई तकनीकों को करीब से समझने का मौका है. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने अपने इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026-27 के दूसरे चरण यानी फेज-2 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस योजना के तहत चुने गए शिक्षकों को एक साल तक किसी इंडस्ट्री के साथ काम करने का अवसर मिलेगा. खास बात यह है कि इस दौरान उन्हें हर महीने एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी और अपने मौजूदा संस्थान से मिलने वाली नियमित सैलरी भी जारी रहेगी.

इस फेलोशिप का मकसद कॉलेजों में पढ़ाई जाने वाली तकनीकी शिक्षा और इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों के बीच की दूरी कम करना है. इसके जरिए शिक्षक सिर्फ किताबी जानकारी तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि कंपनियों में काम करने, नई तकनीक समझने, रिसर्च करने और इंडस्ट्री की जरूरतों को जानने का अनुभव भी हासिल कर सकेंगे. योग्य शिक्षक 15 दिसंबर 2026 तक AICTE के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

एक साल इंडस्ट्री में काम करेंगे शिक्षक, AICTE और कंपनी मिलकर देंगे पैसा

AICTE का इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम उन नियमित फैकल्टी सदस्यों के लिए तैयार किया गया है जो तकनीकी संस्थानों या विश्वविद्यालयों में पढ़ाते हैं. इसके तहत चयनित शिक्षकों को कम से कम एक साल के लिए इंडस्ट्री के माहौल में काम करने का अवसर दिया जाएगा. इस दौरान वे कंपनियों के कामकाज, नई तकनीकों, रिसर्च और वास्तविक कार्यस्थल की जरूरतों को समझ सकेंगे.इस फेलोशिप में हर महीने कुल एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी. इसमें 75,000 रुपये AICTE की ओर से दिए जाएंगे जबकि कम से कम 25,000 रुपये संबंधित इंडस्ट्री पार्टनर की ओर से मिलेंगे यानी इस राशि में AICTE और कंपनी दोनों की हिस्सेदारी होगी. इस योजना की एक और खास बात यह है कि फेलोशिप के दौरान शिक्षक की अपने मूल संस्थान यानी जिस कॉलेज या विश्वविद्यालय में वह नियमित रूप से काम कर रहे हैं वहां से मिलने वाली सैलरी बंद नहीं होगी. उन्हें नियमित वेतन मिलता रहेगा. इस तरह शिक्षक अपनी मौजूदा नौकरी छोड़े बिना इंडस्ट्री में काम करने का व्यावहारिक अनुभव हासिल कर सकेंगे.

किन शिक्षकों को मिलेगा AICTE फेलोशिप का मौका?

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. साथ ही वह AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय में नियमित फैकल्टी सदस्य के रूप में कार्यरत होना चाहिए. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.इसके अलावा कम से कम पांच साल का फुल-टाइम टीचिंग एक्सपीरियंस जरूरी है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पीएचडी या पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च के दौरान का समय और डेपुटेशन की अवधि पांच साल के जरूरी शिक्षण अनुभव में नहीं जोड़ी जाएगी.उम्मीदवार की उम्र 13 नवंबर 2026 तक 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए यानी इस तारीख को 50 साल या उससे कम उम्र वाले उम्मीदवार ही आयु संबंधी शर्त पूरी करेंगे.यह फेलोशिप सभी तरह के शिक्षकों के लिए नहीं है. पार्ट-टाइम, एडहॉक, कॉन्ट्रैक्ट, अस्थायी और विजिटिंग फैकल्टी सदस्य इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते. आवेदन करने वाले शिक्षक का अपने संस्थान में नियमित पद पर होना जरूरी है.



Source link