हिमाचल के घुमारवीं में पुल से सीर खड्ड में कूदी दो सहेलियां, दोनों की मौत, लाशें बरामद

हिमाचल के घुमारवीं में पुल से सीर खड्ड में कूदी दो सहेलियां, दोनों की मौत, लाशें बरामद


Last Updated:

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुल से सीर खड्ड में छलांग लगाकर दो छात्राओं ने आत्महत्या कर ली है. दोनों सहेलियां परीक्षा के नाम पर घर से निकली थीं. पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिलासपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और मामले की जांच कर रही है.

बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुल से सीर खड्ड में छलांग लगाकर दो बेटियों ने अपनी जान दे दी. दोनों की लाशें बरामद कर ली गई हैं. एक लड़की की लाश घटना के तुरंत बाद मिल गई थी. लेकिन दूसरी की तलाश जारी रही और रात को ही शव खड्ड से निकाला गया. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और मामले की जांच कर रही है. घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आईं हैं.

जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां दसवीं की छात्राएं और सहेलियां था. शनिवार सुबह को दोनों सहेलियां सुंदरनगर में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी. फिर 15 नवंबर, रविवार की शाम दोनों ने घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगा दी. दोनों 14 और 15 साल की थीं.

जैसे ही दोनों ने पुल से छलांग लगाई तो भीड़ मौके पर जुट गए. एक स्थानीय कारोबारी ने बताया कि उनके पास बिहार के लोग काम करते हैं और छठ पूजा के चलते वह खड्ड किनारे इंतजाम करने गए थे. जैसी ही वह पुल के पास पहुंचे तो लोगों की भीड़ देखी. इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि दो लड़कियों ने पुल से छलांग लगाई है. बाद में वह नीचे गए और एक लड़की की लाश को निकाल लिया.

मलोट गांव के शख्स के साथ घर लौट रही बेटी ने दोनों लड़कियों को पुल से छलांग लगाते देखा और फिर पुलिस को सूचना दी. इनमें से एक लड़की ननिहाल में रहती थी, जबकि दूसरी उसकी सहेली थी, जो कि प्रवासी है.

खड्ड के ऊपर सड़क पर जुटी लोगों की भीड़.

बताया जा रहा है कि नाबालिग ने अपने नाना से 200 रुपये भी लिए थे. हालांकि, दोनों करीब 24 घंटे से गायब थी और नाना ने दो युवकों को उन्हें लाने के लिए भी भेजा था. अब दोनों के शवों को सीर खड्ड से बरामद कर लिया गया है. मीडिया से बातचीत में एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है.



Source link