सनी देओल की ‘सूर्या’ पर संकट, IMA की शिकायत के बाद टली रिलीज डेट, जानें क्या है पूरा विवाद

सनी देओल की ‘सूर्या’ पर संकट, IMA की शिकायत के बाद टली रिलीज डेट, जानें क्या है पूरा विवाद


Last Updated:

सनी देओल काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ को लेकर चर्चा में हैं. फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन अब उनका इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. पहले ये फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन यह फिल्म अब 2027 तक टाल दी गई है. बताया जा रहा है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म के टीजर और प्रमोशनल कंटेंट में डॉक्टरों को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर कड़ी आपत्ति जताई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सनी देओल के फैंस के लिए बुरी खबर

नई दिल्ली. सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ की रिलीज पर फैंस की नजरें टिकी हैं. लेकिन अब सनी देओल के फैंस को इस खबर के सामने आने के बाद झटका लग सकता है. इस फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीने होने वाली इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है.

सनी देओल की फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 इंग्लिश में प्रकाशित रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आपत्ति जताई थी. संगठन ने फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट में डॉक्टरों और मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों को जिस तरह से दिखाया गया है, उस पर सवाल उठाए थे. इसी शिकायत के बाद मेकर्स ने फिल्म को 2027 में रिलीज करने का फैसला किया है.

IMA की शिकायत के बाद फिल्म पोस्टपोन

सनी देओल की ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का टीजर 19 अक्टूबर को रिलीज हुआ था. इसके आते ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने फिल्म के कुछ प्रमोशनल सीन पर आपत्ति जताई थी. संगठन का कहना था कि फिल्म में मेडिकल के प्रोफेशन को जिस तरह दिखाया गया है, उससे पूरे डॉक्टर समुदाय की इमेज को खतरा है. IMA ने यह भी चिंता जताई कि फिल्म में स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा दिखाने का तरीका लोगों के बीच गलत मैसेज देगा. इससे डॉक्टरों से आम लोगों का भरोसा उठने का भी डर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंची शिकायत

रिपोर्ट के मुताबिक, IMA ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की थी. संगठन ने 22 अक्टूबर को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट की निष्पक्ष समीक्षा कराने की अपील की थी. IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे. नायक ने पत्र में कहा था कि फिल्म के प्रचार से जुड़े वीडियो की जांच होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर मेकर्स को जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए जाने चाहिए. संगठन ने कानून के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग भी की थी. यह पत्र स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय के साथ नेशनल मेडिकल कमीशन को भी भेजा गया था.

मेकर्स ने लिया फिल्म को लेकर बड़ा फैसला

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से ये कहा गया कि IMA की शिकायत स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंच चुकी है. फिल्म के प्रोड्यूसर नहीं चाहते कि उनकी फिल्म से पूरे मेडिकल के प्रोफेशन को कोई नुकसान हो या उनकी इमेज पर कोई असल पड़े. मेकर्स का यह भी कहना है कि उनका मकसद डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देना नहीं था, लेकिन इस मामले में सरकारी प्रक्रिया और जरूरी मंजूरी मिलने में समय लग रहा है. इसलिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. अब वे पहले संबंधित अधिकारियों से जरूरी क्लीयरेंस लेंगे और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सेंसर सर्टिफिकेट लेगें. इसके बाद ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे.

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की ये फिल्म 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. हालांकि, अभी इस तारीख पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. सूत्रों का कहना है कि फिल्म से जुड़ा विवाद सुलझने के बाद ही रिलीज डेट तय की जाएगी.



Source link