जम्मू-कश्मीर. किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारी(SPO) की हत्या की मामला तूल पकड़ लिया है. इस हत्याकांड के बाद अब गांव के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है. स्थानीय लोगों ने बीजेपी विधायक शगुन परिहार को बताया कि इलाके की मस्जिदों से कथित तौर पर हिंदुओं को मारने के ऐलान किए गए थे. ग्रामीणों के इन दावों के बाद धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर से हुई कथित घोषणाओं का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है.
ग्रामीणों के दावों के बाद शगुन परिहार ने उठाए सवाल, कहा- धार्मिक स्थलों से नफरत और हिंसा की बातें बर्दाश्त नहीं. बीजेपी विधायक शगुन परिहार के मुताबिक, गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि इलाके की मस्जिदों के लाउडस्पीकर से हिंदुओं को निशाना बनाने और मारने की बातें कही गई थीं. विधायक ने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.
मस्जिद से हिंदुओं को निशाने बनाने का आय़ा था फरमान!
दरअसल, किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में SPO रशपाल कुमार और बाबी चंद की हत्या के बाद शगुन परिहार ने आरोप लगाया था कि दोनों को निशाना बनाने से पहले मस्जिद से ऐलान किया गया था. उन्होंने यह भी आशंका जताई थी कि आतंकियों तक दोनों की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाई गई.
विधायक शगुन परिहार ने क्या कहा?
इस बीच शगुन परिहार का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पूजा और इबादत के लिए होते हैं. वहां से इस तरह की बातें सामने आना गलत है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उस बैठक में कौन लोग शामिल थे और किसकी मौजूदगी में ऐसी बातें हुईं?
कश्मिरी पंडितों की पलायन की आ गई याद
विधायक ने अतीत में कश्मीरी पंडितों को दी गई धमकियों और उनके पलायन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं, लेकिन किसी भी धर्मस्थल का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कराया.
परिहार के बयान पर अब शुरू हो गया विवाद
उधर, इस बयान पर विवाद भी गहरा गया है. बीजेपी नेता जहांनज़ैब सिरवाल ने शगुन परिहार के आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण और बिना तथ्यों के बताया है. वहीं, इस्लामी मरकज़-ए-मजलिस-ए-शूरा किश्तवाड़ ने भी आरोपों को निराधार बताते हुए विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है.
गौरतलब है कि 12 नवंबर को दच्छन के जंगलों से दोनों SPO के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए थे. इस हत्याकांड की जांच के बीच अब मस्जिदों से कथित ऐलान, स्थानीय लोगों के आरोप और सुरक्षा तंत्र की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.