वंदेभारत में रिश्तेदारों को बैठाने आए, डोर लॉक हुआ और चल दी ट्रेन; 150 Km बाद उतरे, जुर्माना भी भरा

वंदेभारत में रिश्तेदारों को बैठाने आए, डोर लॉक हुआ और चल दी ट्रेन; 150 Km बाद उतरे, जुर्माना भी भरा


Last Updated:

वंदे भारत ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में कुछ यात्रियों को बैठाने के लिए 12 लोग ट्रेन के कोच के अंदर चढ़ गए. दरवाजा बंद हुआ और ट्रेन चल पड़ी. इटावा में सभी को उतारा गया और RPF ने जुर्माना भी वसूला.

Zoom

वंदेभारत ट्रेन की घटना

कुछ लोग वंदेभारत ट्रेन में अपने परिचित और रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए आए. बैठकर आराम से बातचीत कर ही रहे थे कि ऑटोमैटिक डोर लॉक हो गया और फिर ट्रेन चल पड़ी. यह वाकया हुआ कानपुर स्टेशन पर आई ट्रेन में. इसके बाद हड़कंप मच गया. ट्रेन चली तो फिर रुकी ही नहीं. 150 किलोमीटर के बाद इटावा में ट्रेन को रोका गया और सभी फंसे लोगों को उतारा गया. इतना ही नहीं सभी ऐसे यात्रियों से RPF ने जुर्माना भी वसूला. जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया.

वंदे भारत ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में कुछ यात्रियों को बैठाने के लिए 12 लोग ट्रेन के कोच के अंदर चढ़ गए. दरवाजा बंद हुआ और ट्रेन चल पड़ी, जिसके बाद ट्रेन में बिना टिकट 12 यात्री जो अपने रिश्तेदार को छोड़ने आए थे, वे ट्रेन में ही रह गए. वो लोग ट्रेन में चेन पुलिंग करके दरवाजा खुलवाने चाह रहे थे क्योंकि ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली थी और फिर ट्रेन इटावा स्टेशन पहुंची, जहां बिना टिकट 12 यात्रियों को इटावा स्टेशन पर उतर गया और उनसे जुर्माना भी वसूला गया.

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रिश्तेदारों को वंदेभारत एक्सप्रेस में बैठने पहुंचे 12 लोग ऑटोमेटिक गेट बंद होने से अंदर ही फंस गए. उन्होंने उतारने के लिए हंगामा किया क्योंकि ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी थी और उसके दरवाजे ऑटोमेटिक थे. ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोककर सभी को उतारा गया. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने इन सभी 12 यात्रियों से 36 हजार रुपए का जुर्माना वसूलने के बाद सभी को जाने दिया.

वंदे भारत के गेट निर्धारित ठहराव वाले स्टेशन पर ही खुलते हैं. वाराणसी के बाद यह ट्रेन प्रयागराज और कानपुर में स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन सीधे नई दिल्ली रूकती है. गाड़ी संख्या 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची. कानपुर के अलग-अलग इलाकों से आए 12 लोग अपने नाते रिश्तेदारों को बैठने के लिए ट्रेन के अंदर चढ़े और अचानक से गेट बंद होने से वहीं फंसे रह गए. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. इस दौरान गेट बंद हो गया और ट्रेन चल पड़ी.

ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी और वे यात्री जो अपने रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठने के लिए आए थे, हक्का-बक्का रह गए. यह विप ट्रेन है उसके दरवाजे ऑटोमेटिकली खुलती और बंद होते हैं. सिर्फ डेस्टिनेशन के स्टेशन पर और ऐसे में वे 12 यात्री जो बिना टिकट थे, हंगामा करने लगे. सूत्रों की मानें तो कानपुर से लेकर इटावा तक इन सभी यात्रियों ने हंगामा किया.

इसके बाद सभी को इटावा के स्टेशन पर उतर गया और इसे 36000 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया. उसके बाद इन सभी को छोड़ दिया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने बताया की हंगामा करने और प्लेटफार्म टिकट नहीं होने पर वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने प्रति व्यक्ति 3000 के हिसाब से सभी 12 लोगों का का टिकट बनाकर 36 हजार का जुर्माना वसूला.



Source link