बदरीनाथ धाम से औली तक बर्फ की सफेद चादर, कपाट बंद होने से पहले दिखा खूबसूरत नजारा, देखें तस्वीरें

बदरीनाथ धाम से औली तक बर्फ की सफेद चादर, कपाट बंद होने से पहले दिखा खूबसूरत नजारा, देखें तस्वीरें


Last Updated:

Chamoli Snowfall: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार 15 नवंबर को जमकर बर्फबारी हुई. बदरीनाथ धाम से लेकर औली, हेमकुंड साहिब, घांघरिया और नीति घाटी तक पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. बर्फबारी के बाद इन इलाकों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है. वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है. खास बात यह है कि बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं. ऐसे में कपाट बंद होने से ठीक एक दिन पहले हुई बर्फबारी ने धाम की खूबसूरती बढ़ा दी है.

उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. रविवार 15 नवंबर को चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई. बदरीनाथ धाम से लेकर औली, हेमकुंड साहिब, घांघरिया और नीति घाटी तक पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. वहीं, निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई है.

भगवान बदरी विशाल के धाम में रविवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया. आसमान में बादल छाए रहे और इसके बाद धाम में बर्फबारी शुरू हो गई. देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास की चोटियां बर्फ से ढक गईं. पूरी बदरीपुरी ने सफेद चादर ओढ़ ली, जिससे यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया.

बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. कपाट बंद होने से ठीक एक दिन पहले हुई बर्फबारी ने धाम की खूबसूरती और बढ़ा दी है. भगवान बदरी विशाल के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु इस नजारे को देखकर रोमांचित नजर आए. कई श्रद्धालु बर्फबारी और पहाड़ों की खूबसूरती को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखाई दिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में भी जमकर बर्फबारी हुई है. यहां की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं. बर्फबारी के बाद औली का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है. यहां पहुंचे पर्यटकों के चेहरे भी बर्फबारी देखकर खिल उठे.

हेमकुंड साहिब और इसके मुख्य पड़ाव घांघरिया में भी बर्फबारी हुई है. यहां पहाड़ियां और हरे-भरे पेड़-पौधे बर्फ से ढक गए हैं. चारों तरफ सफेद बर्फ नजर आ रही है. हिमपात के बाद यहां का नजारा बेहद सुंदर हो गया है.

चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर फूलों की घाटी और नीति घाटी में भी देखने को मिला. इन इलाकों में बर्फ गिरने से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है. बर्फबारी के बाद यहां की वादियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई. रविवार सुबह से ही चमोली जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ था. बर्फबारी और बारिश के चलते पूरे इलाके में सर्दी का अहसास बढ़ गया है.

बदरीनाथ धाम में 16 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाने हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर कपाट बंद कर दिए जाएंगे. इससे पहले मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाना है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सजावट के काम में मुश्किलें आ रही हैं. अंतिम दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link