Last Updated:
Business Idea: यूपी के शामली के रहने वाले अंकुर सैनी ने अपने पारंपरिक शहद के बिजनेस को हाईटेक बना दिया है. वह जामुन, तुलसी और लीची समेत 15 फ्लेवर का शहद बेच रहे हैं, जिससे अब उन्हें सालाना 25 से 30 लाख रुपये का मुनाफा हो रहा है.
नई दिल्ली: यूपी के रहने वाले एक शख्स के घर की दो जेनरेशन का शहद का बिजनेस था. इसे ही करते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन बिता दिया. कभी जंगलों से शहद लाकर बेचने का काम किया जाता था, लेकिन तब कोई तरक्की इस बिजनेस में नहीं हो सकी. फिर तीसरी जेनरेशन से आने वाले अंकुर सैनी ने अपने परिवार के शहद के बिजनेस की कमान अपने हाथों में ली और फिलहाल इस बिजनेस को हाईटेक बनाने के लिए उन्होंने पारंपरिक शहद को छोड़कर अलग-अलग प्रकार के शहद बनाने शुरू किए, जिससे उनका बिजनेस दौड़ गया. जहां कभी 2-3 लाख सालाना प्रॉफिट होना भी मुश्किल था. वहां पर अब 25 से 30 लाख का प्रॉफिट होने लगा.
यह कहानी है अंकुर सैनी की. जो कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली एनसीआर में उनके शहद की इतनी ज्यादा डिमांड है कि ज्यादातर वक्त इनका दिल्ली एनसीआर में ही बीतता है. इन दिनों दिल्ली के नेचर बाजार में चल रहे एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपना स्टॉल लगाया है. जहां पर उनकी बिक्री अच्छी खासी हो रही है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में
जामुन, तुलसी और मल्टी फ्लावर तक का बना रहे शहद
अंकुर सैनी ने बताया कि उनके दादा परदादा पहले जंगलों से शहद लाते थे. फिर उसे घर-घर और दरवाजे दरवाजे तक बेचने जाते थे. इसी तरह दो जेनरेशन बीत गई. तीसरी पीढ़ी में जब वह आए, तो उन्होंने इस बिजनेस को संभाला और सिर्फ एक ही प्रकार के शहद नहीं, बल्कि तुलसी जामुन यूकेलिप्टस और लीची से लेकर मल्टी फ्लावर और अजवाइन तक के उन्होंने शहद बना दिए.
आज करीब 15 प्रकार के शहद वह दिल्ली एनसीआर में बेच रहे हैं. दिल्ली एनसीआर शहद का एक बड़ा हब है. सर्दियों में लोग ज्यादातर इसे खरीदते हैं. उन्होंने बताया कि अब सालाना कमाई 70 से 80 लाख रुपए तक हो जाती है. दिल्ली एनसीआर शहद का एक बड़ा हब है, इसलिए यहां पर सबसे ज्यादा डिमांड है.
जानें कितने रुपए रखी है शहद की कीमत
अंकुर सैनी ने बताया कि उनके शहद की कीमत 650 रुपए से शुरू है और 750 रुपए तक है. उन्होंने यह भी बताया कि लोग कहते हैं कि शहद जमता नहीं है, तो कुछ लोग कहते हैं कि शहद जमता है, लेकिन असल में हकीकत यह है कि अलग-अलग फ्लेवर के शहद अलग-अलग तरीके से जमते हैं. कुछ जमते हैं और कुछ नहीं जमते हैं, लेकिन लोगों को लगता है कि जो जम रहा है. वही असली शहद है. यह गलतफहमी है. हर एक फ्लेवर का शहद अलग तरीके से काम करता है.
उन्होंने बताया कि उनके पास जितने भी प्रकार के शहद हैं वो सब खुद बनाए जाते हैं. अलग-अलग राज्यों से लाकर इन्हें बनाया जाता है. उसके बाद उनका जो ब्रांड है जिसका नाम है शुद्ध सात्विक है ब्रांड के नाम से इन्हें बेचा जाता है.