महापर्व छठ संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य देने देशभर के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
चार दिनों तक चला लोकआस्था का महापर्व छठ सोमवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. देशभर में घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. व्रतियों ने भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की. पूजा की थालियों में फल और पारंपरिक प्रसाद के साथ ठेकुआ का भोग भी सजाया गया. करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होने के बाद लोगों ने पारण किया. दिल्ली-NCR से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक घाटों पर सुबह से ही भक्ति का माहौल रहा. कहीं गंगा किनारे पूजा हुई तो कहीं तालाबों और अस्थायी घाटों पर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया.
छठ महापर्व सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ. (फोटो PTI)
चार दिनों तक चले लोकआस्था के महापर्व छठ का सोमवार सुबह समापन हो गया. अंधेरा छंटने के साथ ही देशभर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. कहीं गंगा किनारे व्रती हाथ जोड़कर सूर्योदय का इंतजार कर रहे थे तो कहीं तालाबों और अस्थायी घाटों पर छठी मैया के गीत गूंज रहे थे. जैसे ही सूरज की पहली किरण दिखाई दी वैसे ही व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. पूजा की थाली में फल और पारंपरिक प्रसाद के साथ ठेकुआ भी सजाया गया. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो गया. इसके बाद व्रतियों ने करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा और पारण किया. घाटों पर सुबह से ही भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला.
दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश से झारखंड तक छठ पूजा की रौनक दिखाई दी. व्रती महिलाएं और पुरुष सुबह होने से पहले ही पूजा की सामग्री लेकर घाटों पर पहुंच गए थे. दउरे में फल और ठेकुआ के साथ दूसरे पारंपरिक पकवान रखे गए थे. परिवार के सदस्य भी पूजा में शामिल हुए. लोगों ने छठी मैया और सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की. कई जगह घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. कहीं रोशनी और सजावट ने लोगों का ध्यान खींचा तो कहीं पारंपरिक लोकगीतों के बीच पूजा संपन्न हुई. निर्जला व्रत पूरा होने के बाद घरों में प्रसाद बांटा गया और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं.
#WATCH | Munger: Bihar Chief Minister Samrat Chaudhary offers morning ‘arghya’ to the rising Sun on the final day of Chhath Puja while visiting the Chhath Ghat. https://t.co/qz1P8Wo0Qw