Last Updated:
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की झड़ी लगने वाली है. नवंबर के तीसरे हफ्ते में कॉमेडी, थ्रिलर, रोमांस और स्पोर्ट्स ड्रामा का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है. एक ओर भुवन बाम ‘ढिंढोरा सीजन 2’ लेकर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ और ‘कैंपस डायरीज सीजन 2’ भी दस्तक दे रही हैं. हम आपको 8 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बताते है जो आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.
नई दिल्ली. नवंबर का तीसरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए मनोरंजन का जबरदस्त डोज लेकर आया है. नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं. एक तरफ भुवन बाम ‘ढिंढोरा सीजन 2’ के साथ हंसी का तड़का लगाने लौट रहे हैं, तो दूसरी तरफ क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ और निकोलस केज की ‘मैडन’ भी दस्तक दे रही है. चलिए हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली 8 नई फिल्में और सीरीज के बारे में बताते हैं. यहां पर पढ़िए पूरी लिस्ट.
ढिंढोरा सीजन 2: मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम ‘ढिंढोरा सीजन 2’ के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. इस बार कहानी का फोकस टीटू मामा पर है, जो 11 करोड़ रुपये के भारी नुकसान और उलझे हुए पारिवारिक रिश्तों से जूझ रहे हैं. ससुराल वालों को मनाने की उनकी कोशिशें फिर से हंसी के फव्वारे छोड़ती हैं. 8 एपिसोड वाली यह कॉमेडी सीरीज 20 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी. (फोटो साभार: IMDb)
‘द ओडिसी’: क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ प्राचीन ग्रीक महाकाव्य पर आधारित है. फिल्म में मैट डेमन इथाका के राजा ओडिसियस के किरदार में हैं, जिनकी ट्रॉय युद्ध के बाद घर वापसी दस साल लंबे और खतरनाक सफर में बदल जाती है. समंदर की उफनती लहरों और रहस्यमयी जीवों का सामना करते हुए वह अपने परिवार से मिलने की जद्दोजहद करते है. यह फिल्म 18 नवंबर को एप्पल टीवी, बुकमायशो स्ट्रीम और प्राइम वीडियो पर रेंट उपलब्ध होगी. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
क्वीन: राजनीतिक दांव-पेंच से भरपूर वेब सीरीज ‘क्वीन’ इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है. इसकी कहानी नीति नाम की एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को सत्ता के बेहद जटिल संघर्षों और साजिशों के बीच फंसा हुआ पाती है. इस सीरीज में ड्रामा और सस्पेंस का तड़का देखने को मिलेगा. यह जियो हॉटस्टार पर 16 नवंबर को रिलीज हो रही है.
मैडन: स्पोर्ट्स ड्रामा के शौकीनों के लिए बायोग्राफिकल फिल्म ‘मैडन’ एक बेहतरीन तोहफा है. डेविड ओ. रसेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में निकोलस केज ने मशहूर अमेरिकी फुटबॉल कोच और ब्रॉडकास्टर जॉन मैडन का किरदार निभाया है, जबकि क्रिश्चियन बेल टीम मालिक अल डेविस की भूमिका में हैं. यह फिल्म मैडन के फुटबॉल सफर की कहानी दिखाती है. इसे आप 18 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकेंगे. (फोटो साभार: IMDb)
मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस: तमिल सिनेमा के दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर नई वेब सीरीज ‘मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस’ इस हफ्ते दस्तक देने जा रही है. इस शो में प्रदीप एंटनी, स्नेहा मणिमेगलाई और सनम शेट्टी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. ऑफिस की भागदौड़ और रिश्तों के खट्टे-मीठे पहलुओं को दिखाती यह सीरीज दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है. यह तमिल सीरीज 18 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.(फोटो साभार: IMDb)
कैंपस डायरीज सीजन 2: युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय कॉलेज ड्रामा ‘कैंपस डायरीज’ अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर एक्सेल यूनिवर्सिटी की दुनिया में वापसी कर रहा है. अभिषेक यादव के निर्देशन में बनी इस सीरीज में हर्ष बेनीवाल, ऋत्विक साहोरे, सलोनी गौर, सृष्टि गांगुली रिंदानी और अभिनव शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज 18 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी. (फोटो साभार: IMDb)
तीन तिगाड़ा: ‘तीन तिगाड़ा’ दो ऐसे युवाओं की कहानी है, जिनके सपने बिल्कुल अलग हैं. आसमानी क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहती है, जबकि मानस का जुनून संगीत है. लेकिन एक अनचाही प्रेग्नेंसी उनके सारे प्लान बदल देती है और उन्हें अपने भविष्य पर फिर से सोचने पर मजबूर करती है. प्रसन्ना बिष्ट और दानेश रजवी स्टारर यह हिंदी यूथ ड्रामा सीरीज 20 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम होगी. (फोटो साभार: IMDb)
अनबिल अवन: अशोक सेल्वन और प्रीति मुकुंदन स्टारर तमिल रोमांटिक थ्रिलर ‘अनबिल अवन’ भी इस हफ्ते रिलीज के लिए तैयार है. आर. कार्तिकेयन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ऐसे शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जो अपनी नई जिंदगी बसाने की कोशिश में एक ऐसी अनजान मुसीबत में फंस जाता है, जिससे उनकी जान पर बन आती है. यह फिल्म 20 नवंबर को सोनीलिव पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में उपलब्ध होगी. (फोटो साभार: IMDb)