छठ गीतों की ‘रानी’ कल्पना पटोवारी ने 19 साल में कर दी थी बगावत, परिवार के खिलाफ जाकर परवेज खान से की शादी

छठ गीतों की ‘रानी’ कल्पना पटोवारी ने 19 साल में कर दी थी बगावत, परिवार के खिलाफ जाकर परवेज खान से की शादी


Last Updated:

कल्पना पटोवारी ने छठ महापर्व के लिए कई गाने गाए हैं. शारदा सिन्हा के बाद वो दूसरी ऐसी गायिका हैं जिनके गानों के बिना छठ कुछ अधूरा सा लगता है. दिग्गज सिंगर कल्पना पटोवारी ने भोजपुरी के साथ ही असमी भाषा और बॉलीवुड के भी कई गाने गाए हैं. वो असम की भी जानी-मानी आवाज हैं. आज छठ गीतों को आवाज देने वाली कल्पना पटोवारी की रियल लाइफ प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं. उनकी जिंदगी सच्चे प्यार और हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ निभाने की मिसाल है.

नई दिल्ली. कल्पना पटोवारी ने उगा है सूरज देव, दीनानाथ, तोहरे भरोसे छठी मैया जैसे गाने गाए हैं. इन गीतों ने सिंगर को भोजपुरी की रानी बना दिया. उनके छठ गीत आज भी हर घाट पर गूंजते सुनाई देते हैं. भोजपुरी के साथ ही कल्पना पटोवारी ने ‘वेलकम’ का गाना- ‘ऊंचा लंबा कद’, ‘आर राजकुमार का गाना -गंदी बात’, ‘ओह रे कहारो’, ‘ब्लॉन्ड बलमा’ जैसे सुपरहिट गीतों को भी आवाज दी है. (फाइल फोटो)

48 साल की कल्पना की जिंदगी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उन्होंने 19 साल की उम्र में प्यार की खातिर दुनिया और परिवार की बनाई हर दहलीज को पार कर दिया था. सिंगर ने अपने प्यार की खातिर समाज और परिवार के हर कायदे-कानून को ताक पर रखकर अपने दिल की सुनी और वही किया जो उन्हें सही लगा. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट यूट्यूब @MUSIC BOX Kalpana Pattowary)

कल्पना पटोवारी की मुलाकात बचपन में परवेज खान से हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. 19 साल की उम्र में जब कल्पना ने परवेज खान से शादी की ख्वाहिश जाहिर की तो उनका परिवार इसके सख्त खिलाफ था. दोनों की प्रेम कहानी में धर्म दीवार बनकर खड़ा रहा. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट यूट्यूब @MUSIC BOX Kalpana Pattowary)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो कहते हैं ना कि जब प्यार किया तो डरना क्या… कल्पना और परवेज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दोनों ने अपनी दिल की आवाज सुनी और परिवारवालों के कड़े विरोध के बावजूद शादी कर ली. कल्पना और परवेज खान परिवार से अलग शादी के बंधन में बंध गए. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट यूट्यूब @MUSIC BOX Kalpana Pattowary)

कल्पना ने परिवार से दूर परवेज खान के साथ अपनी अलग दुनिया बसाई, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद दोनों के परिवार ने उन्हें और उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया. आज वो दोनों अपने परिवार के साथ खुशहाल हैं. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट यूट्यूब @MUSIC BOX Kalpana Pattowary)

कल्पना पटोवारी का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. वो असम की रहने वाली हैं और उन्होंने इंग्लिश में ग्रेजुएशन किया था. उनके पिता भी सिंगर थे और कल्पना को सिंगिंग पिता से विरासत में मिली थी. उन्होंने सिंगिंग की शुरुआती ट्रेनिंग पिता से ही ली थी. (फोटो साभार स्क्रीनशॉट यूट्यूब @MUSIC BOX Kalpana Pattowary)

पिछले साल सितंबर में कल्पना पटोवारी को बिहार कला सम्मान से सम्मानित किया गया था. हाल ही में छठ महापर्व से पहले सिंगर का नया गाना रिलीज हुआ था जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link