किस्मत बदल देगी गोपाष्टमी! बस कर लें उज्जैन के मशहूर आचार्य का बताया ये उपाय

किस्मत बदल देगी गोपाष्टमी! बस कर लें उज्जैन के मशहूर आचार्य का बताया ये उपाय


होमताजा खबरधर्म

किस्मत बदल देगी गोपाष्टमी! बस कर लें उज्जैन के आचार्य का बताया ये उपाय

Last Updated:

Gopashtami 2026: हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है. गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौमाता से जुड़ा एक विशेष उपाय करने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है.

उज्जैन. हिंदू धर्म में गोपाष्टमी का पर्व गौमाता की उपासना और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है. कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर गायों की पूजा, सेवा और उन्हें सजाने की परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौमाता के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है. यही वजह है कि गौसेवा को पुण्यदायी माना गया है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से गौमाता की पूजा और सेवा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, गोपाष्टमी पर कुछ विशेष उपाय करने से गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 17 नवंबर, मंगलवार के दिन सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर होगा. वहीं अगले दिन यानी 18 नवंबर, बुधवार के दिन सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक अष्टमी तिथि व्याप्त रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 17 नवंबर को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा.

गोपाष्टमी पर कर लें ये एक उपाय
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौमाता से जुड़ा एक विशेष उपाय करना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सुबह स्नान करने के बाद गौशाला जाकर श्रद्धापूर्वक गायों की सेवा करनी चाहिए. गौमाता को हरी घास और गुड़ खिलाएं. इसके बाद गौशाला की मिट्टी से माथे पर तिलक लगाकर गाय को प्रणाम करें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है. इसके अलावा जरूरतमंद या योग्य ब्राह्मण को गोदान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

गोपाष्टमी की पूजा विधि
गोपाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें. फिर गौशाला जाकर गाय और बछड़े को स्नान कराएं और उन्हें फूलों और वस्त्रों से सजाएं. इसके बाद गौमाता को रोली, अक्षत और पुष्प अर्पित कर तिलक लगाएं. पूजा के दौरान गाय को हरा चारा, स्वच्छ जल, गुड़ और मिठाई का भोग लगाएं. इसके बाद घी का दीपक जलाकर गाय और बछड़े की आरती उतारें. अंत में गौमाता को प्रणाम कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें.



Source link