Opinion: जोश में होश भूले युवा चैंपियंस, क्या यही है जेंटलमैन गेम का संदेश?
Last Updated:
मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत तरह का खेल दिखाया उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है, लेकिन अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत के बाद जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न मनाया उस पर सवाल उठ रहे हैं. जीत के बाद जश्न मनाना जरूरी है, लेकिन खेल के मैदान पर विपक्षी टीम की मर्यादा का भी ध्यान रखना होता है.
जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जश्न
नई दिल्ली: किसी भी खेल में जीत के बाद खिलाड़ियों का जश्न मनाना उसका हिस्सा होता है. खास तौर पर तब, जब जीत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मिले, लेकिन हर जश्न की अपनी एक मर्यादा होती है. अक्सर खिलाड़ी इस मर्यादा को याद रखते हैं, लेकिन कई बार वे जोश में अपना होश खो बैठते हैं. ऐसा ही कुछ अंडर-19 मेंस एशिया कप के फाइनल में देखने को मिला.
यह फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर मैच जीता. ऐसे में साफ है कि अंतिम गेंद तक पाकिस्तान ने भी जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाया, लेकिन भारत के मोहित उल्वा ने चौका जड़कर उसके जबड़े से जीत छीन ली. जैसे ही टीम इंडिया विजेता बनी, डगआउट में बैठे सभी खिलाड़ी दौड़ते हुए मैदान पर आ गए.
जश्न में आक्रामकता दिखाना कितना सही?
क्रिकेट को एक जेंटलमैन गेम कहा जाता है. इस गेम की मर्यादा ही उसकी खेल भावना है. जीत के बाद हर टीम जश्न मनाती है, लेकिन साथ ही विपक्षी को सराहा भी जाता है, क्योंकि कोई भी टीम मैदान पर हारने के लिए नहीं उतरती है. लेकिन जब जीत का जश्न उग्र हो जाए, तो यह उसे फीका कर देता है.
WHAT A FINISH!
Our young Team India has turned a thrilling final into a moment to remember, beating Pakistan to become the Men’s U19 Asia Cup champions!
Congratulations, boys! You’ve made the nation proud. https://t.co/ezEnYkcwbR