Last Updated:
Grow Ginger at Home: अदरक का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में होता है. फिर चाहे बात चाय की हो या सब्जी की, इसका स्वाद खाने का मजा बढ़ा देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार से खरीदे गए अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों से घर पर ही इसकी अच्छी पैदावार ली जा सकती है? बाजार से लाए गए अदरक के कुछ अंकुर निकले टुकड़ों को गमले में लगाया गया. कुछ महीनों की देखभाल के बाद जब इसकी खुदाई की गई तो उम्मीद से कहीं ज्यादा अदरक निकला. खास बात यह रही कि इसे उगाने के लिए किसी बड़े गार्डन की जरूरत नहीं पड़ी. सही कंटेनर और थोड़ी देखभाल से घर पर भी अदरक उगाया जा सकता है.
अंकुर निकले अदरक से शुरू करें गार्डनिंग घर पर अदरक उगाने के लिए सबसे पहले बाजार से ऐसे अदरक के टुकड़े खरीदें, जिनमें छोटे-छोटे अंकुर निकलने लगे हों. इन टुकड़ों को आधा गैलन के छोटे कंटेनर में लगाएं. शुरुआत में कंटेनर को ऐसी जगह रखें, जहां पौधे को गर्माहट मिल सके. ग्रो लाइट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. (Image-AI generated)
जब पौधे में अच्छी बढ़त दिखाई देने लगे और पाले का खतरा खत्म हो जाए, तो इसे सावधानी से निकालकर अलग-अलग हिस्सों में बांट सकते हैं. अब इन हिस्सों को अलग-अलग गमलों में लगाएं. शुरुआत में 5 गैलन के कंटेनर इस्तेमाल कर सकते हैं. पौधे के बढ़ने पर इसे 10 गैलन के बड़े कंटेनर में शिफ्ट कर दें, ताकि अदरक को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. (Image-AI generated)
अदरक के लिए चौड़े मुंह वाला गमला चुनें अदरक का पौधा अच्छी देखभाल मिलने पर करीब 4 फीट तक ऊंचा हो सकता है. यह सिर्फ ऊपर की तरफ नहीं बढ़ता, बल्कि मिट्टी के अंदर भी फैलता है. इसलिए इसके लिए ऐसा गमला चुनें, जिसका मुंह चौड़ा हो. इससे अदरक के नए गुच्छों को विकसित होने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी. (Image-AI generated)
Add News18 as
Preferred Source on Google
गमला खरीदते समय उसकी गहराई के साथ चौड़ाई का भी ध्यान रखें. बहुत छोटा कंटेनर चुनने से पौधे को फैलने की जगह कम मिल सकती है. बड़े और चौड़े प्लांटर में अदरक उगाने के साथ बाद में उसकी खुदाई करना भी आसान रहता है. (Image-AI generated)
अदरक की खुदाई करते समय ऐसे करें सफाई जब अदरक के गुच्छे तैयार हो जाएं, तो उनकी खुदाई के लिए पहले जमीन पर प्लास्टिक शीट बिछा लें. इससे मिट्टी इधर-उधर नहीं फैलेगी और निकली हुई अदरक को संभालना आसान होगा. अब गमले की मिट्टी को धीरे-धीरे हटाएं और अदरक के गुच्छों को बाहर निकालें. (Image-AI generated)
मिट्टी हटाने के बाद अदरक के अलग-अलग हिस्सों को सावधानी से अलग कर लें. फिर साफ पानी से इन्हें अच्छी तरह धोएं. ध्यान रखें कि खुदाई करते समय अदरक को चोट न पहुंचे, वरना इसके खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. (Image-AI generated)
स्टोर करने से पहले अच्छी तरह सुखाएं अदरक को धोने के बाद तुरंत डिब्बे या किसी बंद कंटेनर में न रखें. पहले इसे साफ जगह पर फैलाकर अच्छी तरह सूखने दें. अदरक की सतह पर पानी या नमी बची रहने से स्टोरेज के दौरान फफूंद लगने और खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. पूरी तरह सूखने के बाद ही इसे स्टोर करें. (Image-AI generated)