MP CG TOP NEWS LIVE: भोपाल में पकड़ा गया नशे का सौदागर, छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू

MP CG TOP NEWS LIVE: भोपाल में पकड़ा गया नशे का सौदागर, छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

भोपाल में पकड़ा गया नशे का सौदागर, बोतल में छिपाकर ले जा रहा था सवा दो करोड़ की ड्रग्स
भोपाल में गोविंदपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर उसके पास से ड्रग्स बरामद की है. आरोपी बस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. तस्कर से 2 करोड़ 25 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है. ISBT के पास दिल्ली से नागपुर जा रही यात्री बस में चेकिंग के दौरान ड्रग्स पकड़ी गई. आरोपी के पास से करीब 970 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेथामफेटामिन) बरामद की गई. वह इसे पानी की बोतल में छिपाकर ले जा रहा था. आरोपी का नाम विशाख ए.एन. है. वह कर्नाटक का रहने वाला है. गोविंदपुरा पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया. उससे ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है. त्योहारों के चलते भोपाल पुलिस चेकिंग कर रही है.

छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी धान खरीदी
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू होगी. बिलासपुर जिले की बात करें, तो जिले के सभी 154 केंद्र तैयार हैं. 1.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है. पहले दिन के लिए 95 केंद्रों में 151 टोकन जारी किए गए हैं. 504 मीट्रिक टन धान की आवक प्रस्तावित है. कलेक्टर और एसएसपी ने सेंदरी केंद्र का निरीक्षण किया. बारदाना, तौल मशीन और ऑनलाइन खरीदी की तैयारियां पूरी हैं.



Source link