LIVE: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5वां ODI आज, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल
Last Updated:
India vs New Zealand, Live cricket Score 5th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा. दोनों टीमें इस आखिरी टक्कर के लिए बे ओवल माउंट मौनगानुई के मैदान पर उतरेगी. स…और पढ़ें
भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव
IND vs NZ, 5th ODI Live cricket Score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला है. दोनों टीमें इस मैच के लिए बे ओवल माउंट मौनगानुई के मैदान पर उतरेगी. सीरीज में अबतक खेले गए मैचों की बात करें तो पहले दो में टीम इंडिया ने जीत हासिल की. तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि चौथे मैच में कीवी टीम ने जीत हासिल कर अपना खाता खोला. इस तरह फिलहाल टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त है. वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड को अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो उसे हर हाल में आखिरी वनडे मैच में जीतना होगा. ऐसे में इस अंतिम मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारत की टीम: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड की टीम: विल यंग, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, मिशेल हे, ब्रेट रैंडेल, जोश क्लार्कसन
November 15, 202605:49 IST
IND vs NZ, 5th ODI Live: कैसा रहेगा बे ओवल में आज का मौसम
बे ओवल में खेले जाने वाले 5वें वनडे मैच के दौरान मौसम की बात करें तो दिन के समय वह बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. रात के वक्त हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है, लेकिन ज्यादा खतरा नहीं बताया गया है.
November 15, 202605:48 IST
IND vs NZ, 5th ODI Live: बैटिंग या बॉलिंग? पिच से किसे मिलेगी मदद
चौथे वनडे में पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. हालांकि श्रेयस अय्यर ने बताया कि चौथे वनडे में पहली और दूसरी पारी में विकेट के मामले में बहुत बड़ा अंतर था. पूरी सीरीज में टॉस भारत के पक्ष में रहा है और अगर ऐसा फिर से होता है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वे क्या फैसला लेते हैं.
November 15, 202605:45 IST
IND vs NZ, 5th ODI Live: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5वां वनडे मैच आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी वनडे मैच आज खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस का समय 7 बजे का है.