Gen Z Money Management Tips: उम्र 21 साल, मंथली बजट 3.65 लाख, Gen Z प्रजाक्ता बंगाले खुद भरती है कॉलेज की फीस

Gen Z Money Management Tips: उम्र 21 साल, मंथली बजट 3.65 लाख, Gen Z प्रजाक्ता बंगाले खुद भरती है कॉलेज की फीस


Last Updated:

Gen Z Money Management: मुंबई की 21 वर्षीय इंजीनियरिंग स्टूडेंट प्रजाक्ता बंगाले का अक्टूबर बजट वायरल हो रहा है. प्रजाक्ता ने खुद की कमाई से 2.73 लाख रुपये कॉलेज फीस भरी, मम्मी-पापा को 23 हजार रुपये किराया दिया और 40 हजार रुपये की SIP भी की. जानिए इस स्मार्ट स्टूडेंट के मनी मैनेजमेंट का पूरा हिसाब.

Zoom

Gen Z Money Management: प्रजाक्ता बंगाले के मनी मैनेजमेंट टिप्स वायरल हो रहे हैं (फोटो: इंस्टाग्राम/Prajakta Bangale)

नई दिल्ली (Gen Z Money Management). 21 की उम्र में ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट्स पॉकेट मनी और वीकेंड पार्टी के बीच उलझे रहते हैं. लेकिन मुंबई की 21 वर्षीय प्रजाक्ता बंगाले ने फाइनेंशियल फ्रीडम की नई मिसाल पेश की है. सोशल मीडिया पर प्रजाक्ता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें उसने अक्टूबर के खर्चों और इनवेस्टमेंट का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दिया है. हैरान करने वाली बात है कि इंजीनियरिंग के चौथे साल की भारी-भरकम फीस उसने किसी से उधार लिए बिना, अपनी खुद की कमाई से भरी है.

मायानगरी मुंबई जैसे महंगे शहर में रहते हुए आम नौकरीपेशा लोगों के लिए भी महीने के आखिर में पैसे बचाना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता. वहां इस स्टूडेंट ने न केवल लाखों के खर्चे उठाए, बल्कि भविष्य के लिए मोटी रकम इनवेस्ट भी की. प्रजाक्ता बंगाले का मनी मैनेजमेंट देखकर इंटरनेट की जनता उसकी फैन हो गई है. समझिए कि आखिर प्रजाक्ता बंगाले ने अक्टूबर में कहां-कहां पैसे खर्च किए और उसकी फाइनेंशियल प्लानिंग से आज के युवा क्या सीख सकते हैं. जानिए वायरल पोस्ट से क्या सबक मिलता है.

अक्टूबर का पूरा हिसाब-किताब: कहां गए 3.65 लाख रुपये?

इस वायरल वीडियो में प्रजाक्ता बंगाले ने बताया कि अक्टूबर में उसके अकाउंट से कुल 3.65 लाख रुपये निकले. उनमें से 3.25 लाख रुपये सीधे तौर पर खर्चे थे (इसमें ट्रैवल का खर्च शामिल नहीं है).

सबसे बड़ा खर्च: खुद भरी कॉलेज की फीस

  • इंजीनियरिंग फीस (2,73,000 रुपये): उसके अक्टूबर बजट का सबसे बड़ा हिस्सा कॉलेज की फीस थी. उसने बताया कि शुरुआती 2 साल की फीस उसके पिता ने भरी थी. लेकिन जब से उसने खुद कमाना शुरू किया, उसने अपनी पढ़ाई की जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला किया.

माता-पिता के साथ रहकर भी दे रही है किराया

  • रूम रेंट (23,000 रुपये): प्रजाक्ता बंगाले अपने माता-पिता के साथ रहती है. फिर भी हर महीने उन्हें 23 हजार रुपये किराए के रूप में देती है. उसका मानना है कि इससे उसे जल्द ही अकेले शिफ्ट होने और घर चलाने की जिम्मेदारी समझने में मदद मिल रही है.

राशन, शॉपिंग और डिजिटल टूल्स पर खर्च

  • ग्रोसरी और बाहर का खाना: प्रजाक्ता बंगाले ने घर के राशन पर 11,000 रुपये खर्च किए. वहीं, बाहर खाने-पीने पर महज 2,700 रुपये ही लगाए. इससे पता चलता है कि वह बाहर के जंक फूड के बजाय घर के खाने को प्राथमिकता देती है.
  • त्योहार और शॉपिंग (9,300 रुपये): अक्टूबर में दिवाली और उसकी मां का जन्मदिन होने की वजह से शॉपिंग का बिल थोड़ा बढ़कर 9,300 रुपये तक पहुंच गया.
  • सब्सक्रिप्शन (6,300 रुपये): अपने काम और क्रिएटिविटी को धार देने के लिए प्रजाक्ता बंगाले ने Claude (AI टूल), Meta, Spotify, Edit और InShot जैसे प्रीमियम ऐप्स पर 6,300 रुपये खर्च किए.

खर्चों के बीच नहीं भूली भविष्य की प्लानिंग

आमतौर पर लोग पहले खर्च करते हैं. फिर जो बचता है उसे निवेश करते हैं. लेकिन प्रजाक्ता बंगाले का फंडा बिल्कुल साफ है. उसने बताया कि खर्चों के अलावा वह हर महीने 40,000 रुपये की SIP (Systematic Investment Plan) करती है. प्रजाक्ता का मानना है कि निवेश को कभी भी ‘खर्चा’ नहीं गिनना चाहिए, बल्कि यह भविष्य की सिक्योरिटी है.

सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में प्रजाक्ता बंगाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- तुम्हारे चेहरे पर जो कॉन्फिडेंस और वाइब है, उससे पता चलता है कि तुम भविष्य में कुछ बहुत बड़ा करोगी. दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- इस उम्र में खर्च करने की इतनी शानदार क्षमता और समझदारी देखकर तुम पर गर्व महसूस हो रहा है. वहीं कई युवाओं ने उससे पर्सनल फाइनेंस और कमाई के तरीकों पर टिप्स भी मांगे हैं.

करोड़पति बनने की नींव

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि 20-21 साल की उम्र में ही 40 हजार रुपये की मंथली SIP शुरू कर अगले 15-20 साल तक जारी रखना चाहिए. कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) की ताकत से आप 40 की उम्र से पहले ही करोड़पति बन सकते हैं. साथ ही, डिजिटल टूल्स (जैसे AI और एडिटिंग ऐप्स) पर किया गया खर्च असल में ‘स्किल इन्वेस्टमेंट’ है, जो आपकी कमाई को कई गुना बढ़ाता है.





Source link