‘बरसाती मेंढक की तरह निकलते हैं राज ठाकरे…’, छठ पूजा के विरोध पर रोहिणी आचार्य का तीखा हमला

‘बरसाती मेंढक की तरह निकलते हैं राज ठाकरे…’, छठ पूजा के विरोध पर रोहिणी आचार्य का तीखा हमला


Last Updated:

Chhath News: मुंबई में छठ पूजा के आयोजन को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के विरोध पर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई. RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे बारिश के मौसम में मेंढक बाहर निकल आते हैं, वैसे ही छठ आते ही कुछ लोग सामने आ जाते हैं.

Zoom

रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला. (फोटो साभारः IANS)

पटनाः राज ठाकरे के छठ पूजा का विरोध करने पर बिहार में सियासत तेज हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राज ठाकरे की तुलना बरसाती मेंढक से की है. रोहिणी ने कहा कि जैसे बारिश के मौसम में मेंढक बाहर निकल आते हैं, वैसे ही छठ आते ही कुछ असामाजिक तत्व सामने आ जाते हैं. ये लोग बिहार की संस्कृति और आस्था को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं.

मुंबई में छठ पूजा के विरोध पर विवाद
दरअसल, राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने मुंबई में छठ पूजा के आयोजन पर आपत्ति जताई है. पार्टी नेताओं ने बाणगंगा में छठ पूजा मनाने का विरोध करते हुए मुंबई पुलिस को पत्र दिया है. इसके अलावा गिरगांव चौपाटी समेत दूसरी जगहों पर छठ के बाद होने वाली गंदगी और पर्यावरण को नुकसान का हवाला देकर पूजा पर रोक लगाने की मांग की है. इस मामले में राज ठाकरे ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. उन्होंने छठ पूजा से जुड़ी सोशल मीडिया रील्स को ‘सांस्कृतिक आक्रमण’ बताया. उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी संगीत बजाने की कोशिश की गई थी, जिसे मनसे ने रुकवा दिया.



Source link