Delhi air quality improvement। Delhi AQI update today। सन्‍डे मॉनिंग गैस चैंबर थी दिल्‍ली, शाम को नोएडा-गुरुग्राम तक कैसे सुधरा AQI?

Delhi air quality improvement। Delhi AQI update today। सन्‍डे मॉनिंग गैस चैंबर थी दिल्‍ली, शाम को नोएडा-गुरुग्राम तक कैसे सुधरा AQI?


होमताजा खबरDelhi

सन्‍डे मॉनिंग गैस चैंबर थी दिल्‍ली, शाम को नोएडा-गुरुग्राम तक कैसे सुधरा AQI?

Last Updated:

Delhi AQI Today: दिल्‍ली एनसीआर में रविवार को जब सुबह लोग उठे तो वो बेहद खराब माहौल में सांस लेने को मजबूर थे. शाम होते-होते अचानक बाजी पलटती नजर आई. एक बड़े हिस्‍से में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स बेहद खराब से मॉडरेट यानी मध्‍यम श्रेणी में आ गया. लोगों को दूर-दूर तक साफ नजर आने लगा. नोएडा और गुरुग्राम तक हवा का स्‍तर सुधर गया. ऐसा अचानक कैसे हो गया, चलिए समझते हैं.

Zoom

दिल्‍ली की हवा में सुधार दर्ज किया गया है. (PTI/File Photo)

नई दिल्‍ली. राजधानी में दम फुला देने वाली प्रदूषित हवा की चादर रविवार शाम को कुछ बेहतर होती नजर आई. सुबह की पहली किरण के साथ यहां एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स यानी एक्‍यूआई का स्‍तर बेहद खराब श्रेणी में था. कुछ ऐसा ही हाल गुरुग्राम और नोएडा का भी था. लेकिन शाम होते-होते फिजा में तेजी से सुधार हुआ. रात आठ बजे दिल्‍ली की हवा रेड जोन से बाहर आई और एक बड़े क्षेत्र में खराब श्रेणी से बाहर आकर मॉडरेट यानी मध्‍यम प्रदूषण वाले जोन में पहुंच गई. सीपीसीबी के डेटा में दिल्‍ली का औसत एक्‍यूआई सुबह के वक्‍त 352 था. सात स्‍टेशन गंभीर श्रेणी में थे. आईआईटी दिल्‍ली का एक्‍यूआई 428 तक पहुंच गया था जबकि आईटीओ पर ये 414 था. दोपहर बाद वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के कारण मौसम ने करवट ली. शाम 4 बजे तक सीपीसीबी के डेटा में ओवरऑल AQI गिरकर 290 पर आ गया और रात 8 बजे तक तो तस्वीर काफी बेहतर हो गई. शाम को नोएडा का एक्‍यूआई 163 और गुरुग्राम का 166 दर्ज किया गया.

रात 8 बजे तक के आंकड़ों में दिखी बड़ी राहत
दिल्ली सरकार के रात 8 बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सुबह जो इलाके गंभीर श्रेणी में थे, वहां प्रदूषण का स्तर तेजी से नीचे गिरा है. सुबह 428 तक पहुंचने वाला आईआईटी दिल्ली रात 8 बजे 302 पर आ गया.आईटीओ का AQI 414 से लुढ़ककर 282 पर पहुंच गया.नॉर्थ कैंपस (402 से 266), कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (403 से 280) और बुराड़ी क्रॉसिंग (400 से 256) में भी हवा काफी साफ हुई.सबसे सुकून भरी खबर कैंटोनमेंट एरिया (113) और आईएमडी लोधी रोड (183) से आई, जहां हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई. हालांकि, एनएसआईटी द्वारका (344), नजफगढ़ का जाफरपुर (303) और सिरीफोर्ट (302) जैसे गिने-चुने इलाके ही बेहद खराब श्रेणी में बचे रहे.

अचानक कैसे सुधरी दिल्‍ली की हवा?
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कैसे दिल्‍ली वालों को ये राहत मिल गई. दरअसल वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस का स्‍पेल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्‍थान जैसे राज्‍यों को इस वक्‍त भिगो रहा है. दिल्‍ली में बारिश जैसी राहत तो नहीं मिली, लेकिन इसके असर के चलते राजधानी और एनसीआर के बाकी क्षेत्रों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्‍की हवाएं चल रही हैं. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली को मिली इस अचानक राहत के पीछे सबसे बड़ा हाथ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का है. इसके असर से दिल्ली-एनसीआर में हल्की-हल्की हवाएं चलने लगीं और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सतही हवाओं और हल्की बारिश ने हवा में जमे प्रदूषक कणों (PM2.5 और PM10) को तितर-बितर कर दिया. इसके अलावा, रविवार को वेंटिलेशन इंडेक्स भी 16,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड पर रहा जो प्रदूषण को छांटने के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है.

क्या आगे भी जारी रहेगी यह राहत?
भले ही रविवार को दिल्‍लीवालों ने कुछ हद तक खुली हवा में सांस ली हो लेकिन यह राहत ज्‍यादा लंबी नहीं टिकने वाली. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार यानी 16 नवंबर को हवा खराब श्रेणी में रह सकती है लेकिन 17 और 18 नवंबर से हवा की स्‍पीड  कम होने और वेंटिलेशन इंडेक्स गिरने के कारण प्रदूषण एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में लौट सकता है.



Source link