Bareilly News : बरेली पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तानी हथियार भारत में सप्लाई करने वाला गैंग, तहरीक-ए-तालिबान तक से कनेक्शन

Bareilly News : बरेली पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तानी हथियार भारत में सप्लाई करने वाला गैंग, तहरीक-ए-तालिबान तक से कनेक्शन


Last Updated:

Bareilly ki local news : बरेली पुलिस ने पाकिस्तान के अवैध हथियार भारत में सप्लाई करने वाले एक गैंग को पकड़ा है. पुलिस ने गैंग के चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए बरेली एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है. इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य भारत में नई उम्र लड़कों के अंदर हथियारों का शौक बढ़ाना था. इसके लिए हथियारों की वीडियो अपलोड की जाती और उस पर जो सबसे ज्यादा कमेंट करता, उससे गैंग संपर्क साधकर हथियार बेचने की कोशिश करता.

Zoom

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

बरेली. यूपी की बरेली पुलिस ने पाकिस्तान के अवैध हथियार भारत में सप्लाई करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है. इस गैंग का संबंध पाकिस्तान के आतंकी संगठन से भी निकल कर सामने आया है. पुलिस ने गैंग के चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. आरोपियों के दो साथी फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए बरेली एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है. एसआईटी अब इनकी हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करेगी. पकड़े गए आरोपियों का कनेक्शन आतंकी शहजाद भाटी से लेकर तहरीक-ए-तालिबान तक निकल कर सामने आ रहा है.

ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते

पुलिस अधिकारियों की मानें तो अवैध हथियार तस्कर सुखराज सिंह के संबंध इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान के रहने वाले अवैध हथियार सप्लायर अजमल गुर्जर से हो गए. अजमल गुर्जर के जरिए सुखराज सिंह और उसके गैंग की पहुंच आतंकी शहजाद भाटी और आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान तक से हो गई. सुखराज सिंह और उसके साथी पाकिस्तानियों के ये हथियार डेढ़ लाख रुपये में बेचते थे. इस गिरोह को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते हथियार भेजे जाते थे. इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य भारत में नई उम्र लड़कों के अंदर हथियारों का शौक बढ़ाना था. इसके लिए हथियारों की वीडियो अपलोड की जाती और उस पर जो सबसे ज्यादा कमेंट करता, उससे गैंग संपर्क साधकर हथियार बेचने की कोशिश करता.

पुलिस ने आज 15 नवंबर को मास्टरमाइंड सुखराज सिंह समेत उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो साथी फरार हो गए. फिलहाल एसएसपी अनुराग आर्य ने एसआईटी गठित कर दी है. पुलिस जल्दी ही इस पूरे गिरोह का नेटवर्क और इनकी गतिविधियों का खुलासा करने का दावा कर रही है. देश-विरोधी गतिविधियों को लेकर बरेली से यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार बरेली से देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल चेहरे बेनकाब हो चुके हैं. अब यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर सुखराज सिंह और उसके साथियों के नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़ा था.



Source link