4 पारियों में महज 86 रन.. विराट कोहली के लिए बुरे सपने जैसा रहा न्यूजीलैंड टूर
Last Updated:
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह करियर के आखिरी न्यूजीलैंड दौरे पर विराट का बल्ला शांत रहा. न्यूजीलैंड दौरे पर विराट चार पारियों में सिर्फ 86 रन ही बना पाए. इस तरह कीवी धरती पर उनका आखिरी वनडे सीरीज खराब रहा.
विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड टूर पर 4 पारियों में सिर्फ 86 रन ही बना पाए. इस तरह विराट कोहली के लिए करियर का आखिरी न्यूजीलैंड दौरा निराशाजनक रहा. रोहित शर्मा की विराट कोहली के लिए ये भी आखिरी न्यूजीलैंड दौरा था.
ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे. यही कारण है कि विराट कोहली के लिए ये आखइरी न्यूजीलैंड दौरा साबित हुआ है. विराट पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं.
विराट ने सीरीज में की दमदार शुरुआत
बता दें कि विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार शुरुआत की थी. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने बेहतरीन 74 रनों की पारी खेली, जिससे टीम इंडिया ने जीत से आगाज किया था, लेकिन उसके बाद कोहली अपने लय से भटक गए.
दूसरे मैच में कोहली सिर्फ 7 रन ही बना पाए. सीरीज का चौथा मैच बारिश के कारण धुल गया था, जबकि चौथे वनडे में वह बिना खाता खोले आउट हुए थे. वहीं अब पांचवें मैच में वह सिर्फ 5 रन ही बना पाए. इस तरह न्यूजीलैंड के आखिरी दौरे पर विराट कोहली का चार पारियों में स्कोर 86 रन रहा.
सीरीज में भारत के पास 2-1 की बढ़त
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त है. टीम इंडिया ने पहले दो मैच में जीत हासिल कर दमदार शुरुआत की थी. तीसरा मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था. वहीं, चौथे वनडे में कीवी टीम ने वापसी करते हुए जीत हासिल की थी. ऐसे में अब आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह जीत दर्ज कर सीरीज में 2-2 की बराबरी करें.