20 साल बाद रिटायरमेंट का बना रहे प्लान, तो NPS, EPF या दोनों, कौन विकल्प बेहतर?

20 साल बाद रिटायरमेंट का बना रहे प्लान, तो NPS, EPF या दोनों, कौन विकल्प बेहतर?


आजकल यूथ के बीच एक बात की खूब चर्चा है क‍ि 60 साल तक नौकरी नहीं करनी. 20-25 साल तक नौकरी फ‍िर र‍िटायरमेंट. लेकिन सबसे बड़ा सवाल क‍ि न द‍िनों में कमा तो लेंगे पर इन्‍वेस्‍ट कहां करें क‍ि गाढ़ी कमाई न स‍िर्फ बची रहे, बल्‍क‍ि र‍िटायरमेंट के बाद एक बड़ा फंड भी बन जाए. ऐसे में हर क‍िसी के मन में दो व‍िकल्‍प आते हैं. या तो नेशनल पेंशन स्‍कीम (NPS) में इन्‍वेस्‍ट करे या फ‍िर इम्‍प्‍लाई प्रोव‍िडेंट फंड (EPF) में पैसा लगाए. लेकिन सबसे ज्‍यादा पैसा क‍िसमें बनेगा यानी र‍िटायमेंट के बाद सबसे फायदेमंद कौन रहेगा.

EPF पीढ़ियों से नौकरीपेशा लोगों का सबसे भरोसेमंद रहा है. वहीं NPS ने हाल के वर्षों में शानदार रिटर्न देकर निवेशकों का ध्यान खींचा है. दोनों के अपने-अपने फायदे और नियम हैं. लेकिन क्या किसी एक को चुनना सही रहेगा, या फिर दोनों का कॉम्बिनेशन एक स्मार्ट स्‍ट्रेटजी होगी.

EPF में र‍िटर्न की गारंटी

EPF यानी इंम्‍प्‍लाई प्रोव‍िडेंट फंड कर्मचारियों के लिए सबसे बेहतर व‍िकल्‍प रहा है. इसकी सबसे खास बात है क‍ि इसमें न सिर्फ कर्मचारी बल्कि उसका कंपनी भी बराबर पैसा देती है. सरकार हर साल इसके लिए ब्याज दर तय करती है. यह आगे चलकर मोटा फंड बन जाता है. EPF उन लोगों के ल‍िए सबसे अच्‍छा व‍िकल्‍प है जो डरते हैं क‍ि शेयर बाजार में पैसा लगा तो डूब जाएगा. .

EPF में पैसा लगाने पर EEE यानी एक्‍जेम्‍ट एक्‍जेम्‍ट एक्‍जेम्‍ट का फायदा मिलता है. यानी जो पैसा आप लगाते हैं, उस पर जो ब्‍याज म‍िलता है, वह पूरी तरह से टैक्‍स फ्री होता है. यानी उस पर एक भी टैक्‍स नहीं लगता. लेकिन यह तेज ग्रोथ नहीं देता. महंगाई तो तेजी से बढ़ती है, लेकिन उस ह‍िसाब से आपका पैसा नहीं बढ़ता. इसल‍िए कई लोग इससे दूरी भी बनाकर चलते हैं.

NPS बाजार के हवाले, यानी मोटा पैसा संभव

NPS यानी नेशनल पेंशन स्‍कीम पूरी तरह से अलग मॉडल पर करता है. इसका पैसा शेयर बाजार, कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी बॉन्ड जैसी जगहों पर लगाया जाता है. इसल‍िए ज्‍यादातर मौकों पर मोटा र‍िटर्न म‍िलता है. अगर आप 20 साल तक इसमें इन्‍वेस्‍ट करते हैं तो मान लीजिए क‍ि यह ईपीएफ से ज्‍यादा पैसा जरूर देगा.

दूसरी बात, आपके पास यह आजादी होगी क‍ि आपका क‍ितना पेसा शेयर मार्केट में लगेगा और क‍ितना बॉन्‍ड में. एक और बात, NPS में भी टैक्स छूट म‍िलती है. सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये और सेक्शन 80CCD(1B) के तहत 50,000 रुपये की छूट अभी सरकार देती है. लेकिन NPS में रिटर्न गारंटेड नहीं होता. साथ ही, मैच्योरिटी पर जो पैसा आपको म‍िलता है, उसके 40% पैसे से आपको पेंशन प्‍लान लेना होता है.

NPS या EPF कहां करें इन्‍वेस्‍टमेंट?

एक्‍सपर्ट का मानना है क‍ि फैसला बहुत सोच समझकर करना चाह‍िए, क्‍योंक‍ि यह आपके पूरे जीवन की गाढ़ी कमाई है. केवल यह देखकर पैसा लगाना ठीक नहीं क‍ि शेयर बाजार में तो मोटा र‍िटर्न आता है. ज‍िस तरह प‍िछले दो साल में शेयर मार्केट में नुकसान द‍िया है, वैसा रहा तो आपका पैसा डूब भी सकता है.

इसल‍िए अगर आप नौकरीपेश हैं तो आपकी सैलरी से इम्‍प्‍लाई प्रोव‍िडेंट फंड यानी EPF तो कट ही रहा है. यह आपके ल‍िए मजबूत बेस बनेगा. क्‍योंक‍ि इसमें गारंटेड र‍िटर्न है. अब आपको ज्‍यादा पैसा चाह‍िए तो एनपीएस का व‍िकल्‍प चुनना होगा. इसमें आपका पैसा स‍िर्फ सेफ नहीं रहेगा, शेयर मार्केट के छलांग लगाने पर वह तेजी से बढ़ेगा भी.



Source link