इस्कॉन मंदिर में मनाया गया ‘हनुमान अंश’ की सफलता का जश्न, जूते उतार-हाथ जोड़े भक्ति में लीन दिखे कार्तिक आर्यन

इस्कॉन मंदिर में मनाया गया ‘हनुमान अंश’ की सफलता का जश्न, जूते उतार-हाथ जोड़े भक्ति में लीन दिखे कार्तिक आर्यन


Last Updated:

Kartik Aaryan Viral Video: बॉलीवुड की सक्सेस पार्टी में आपने सितारों को खूब मस्ती करते देखा होगा, लेकिन ‘हनुमान अंश’ की पार्टी का अंदाज देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. फिल्म के 100 दिन पूरे होने पर मुंबई के इस्कॉन मंदिर में जश्न मनाया गया. यहां कार्तिक आर्यन जूते उतारकर हाथ जोड़े भजन और आरती करते नजर आए. नीचे पढ़ें पूरी खबर और देखें पूरा वीडियो.

Zoom

हनुमान अंश की सक्सेस पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन (फोटो साभार-instagram @v)

Hanuman Ansh Success Party:  बॉलीवुड में फिल्मों की सफलता का जश्न अक्सर बड़े होटल, क्लब और महंगे रेस्तरां में मनाया जाता है. लेकिन फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने अपनी सक्सेस पार्टी के लिए एक अलग ही जगह चुनी. फिल्म के सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे होने की खुशी में मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में खास पार्टी रखी गई. इस मौके पर एक्टर कार्तिक आर्यन भी पहुंचे.

पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कार्तिक अपने जूते उतारकर हांथ जोड़े हुए फिल्म की टीम के साथ नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने यहां भजन और आरती में भी हिस्सा लिया.

मंदिर में हुई सक्सेस पार्टी

‘हनुमान अंश’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर को चुना गया. यहां फिल्म की टीम के साथ कार्तिक आर्यन भी पहुंचे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कार्तिक पार्टी वेन्यू के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मंदिर में होने वाले भजन और आरती में भी हिस्सा लिया. एक्टर को फिल्म की टीम के साथ भी देखा गया. इस पार्टी का अंदाज बाकी बॉलीवुड सक्सेस पार्टियों से काफी अलग था. आमतौर पर फिल्मों की सफलता पर स्टार्स और मेकर्स बड़े होटल या महंगे रेस्तरां में पार्टी करते हैं. लेकिन ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंदिर में भजन और आरती के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट किया. यही वजह है कि पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

कार्तिक आर्यन की मौजूदगी ने खींचा ध्यान

पार्टी में कार्तिक आर्यन के पहुंचने से उनके फैंस भी काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक्टर का सादगी भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. एक्टर अपने जूते उतारकर हाथ जोड़े हुए भजन करते दिखाई दिए. जिसे देख फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. एक वीडियो में पार्टी होस्ट कार्तिक से कहते नजर आते हैं कि वह बॉलीवुड में ऐसा ट्रेंड सेट करें, जहां फिल्मों की सक्सेस पार्टी इसी तरह हॉल में होनी चाहिए. जिसपर कार्तिक भी इशारे में हां करते नजर आए. हनुमान अंश की सक्सेस पार्टी में कार्तिक की मौजूदगी अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

‘हनुमान अंश’ ने कमाए 453 करोड़

‘हनुमान अंश’ की सफलता की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये बताया गया है. इसके मुकाबले इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 342.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 453.33 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं और अब भी कुछ जगहों पर दिखाई जा रही है. इतने कम बजट में इतनी बड़ी कमाई करने की वजह से इसे इस साल की सफल फिल्मों में गिना जा रहा है. इसी उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए टीम ने मंदिर में यह खास जश्न रखा. पार्टी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.





Source link