Last Updated:
Ramayana Worldwide collection: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की देश और दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार जारी है. दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ने छुट्टियों के बाद जबरदस्त कमाई की. पहले सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने धमाकेदार रफ्तार दिखाई. अब 10 दिन के अंदर रामायण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी धमाकेदार रफ्तार जारी है.
नई दिल्ली. ‘रामायण’ को देश के साथ ही विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. 10 दिन के अंदर नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय बॉक्स ऑफिस से लेकर विदेशी बाजारों तक फिल्म शानदार कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने कई बड़ी भारतीय फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
खास बात यह है कि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त मजबूती देखने को मिली है. फिल्म ने 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को भारत में 72.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,228 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस आंकड़े के साथ फिल्म ने दुनियाभर में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.
रामायण’ ने 10वें दिन भारतीय सिनेमाघरों में कुल 23,451 शोज के जरिए 72.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा. हिंदी में फिल्म ने 18,557 शोज के जरिए 53.75 करोड़ रुपये कमाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, कन्नड़ भाषा में 893 शोज से 5.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ. मलयालम वर्जन की बात करें तो फिल्म ने 1,127 शोज के जरिए 4.75 करोड़ रुपये कमाए. तमिल में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा. यहां 1,290 शोज से 4.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं, तेलुगु वर्जन ने 1,584 शोज के जरिए 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
रामायण की इस शानदार कमाई के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 685.60 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि ग्रॉस कलेक्शन 819.50 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी ‘रामायण’ को शानदार रिस्पांस मिल रहा है.
फिल्म ने 10वें दिन ओवरसीज मार्केट में 30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 408.50 करोड़ रुपये हो गई है. अब अगर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण की बात करें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,228 रुपये पहुंच गया है.
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘रामायण’ बॉलीवुड की टॉप 7 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में शामिल हो गई है. ‘पुष्पा 2’, ‘धुरंधर’ और ‘जवान’ को पछाड़ते हुए रामायण 10 दिनों में 500 करोड़ क्लब में सबसे तेजी से धांसू एंट्री करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है.