‘तुम मर जाओ तो अच्छा होगा…’ Jensen Huang का नया कारनामा आया सामने

‘तुम मर जाओ तो अच्छा होगा…’ Jensen Huang का नया कारनामा आया सामने


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

न्यूपॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार Nvidia के पूर्व सीईओ जेनसेन हुआंग ने वरिष्ठ अधिकारी जय पुरी से मीटिंग में कह द‍िया था, मुझे उन्हें उम्मीद है कि तुम मर जाओ ताक‍ि हमें इस संकट से छुटकारा म‍िल जाए. बात स‍िर्फ इतनी नहीं है, उनका यह आक्रामक व्‍यवहार कंपनी के अन्‍य कर्मचार‍ियों के साथ भी था. अब कारनामे खुलकर सामने आ रहे हैं.

Zoom

NVIDIA के पूर्व CEO Jensen Huang के नए कारनामे आ रहे सामने.

Nvidia के पूर्व सीईओ जेनसेन हुआंग के कारनामे अब खुलकर सामने आ रहे हैं. अमेर‍िकी अखबार न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की र‍िपोर्ट में दावा क‍िया गया है क‍ि उन्होंने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी जय पुरी को 30 से ज्यादा लोगों के सामने ऐसी बात कह दी थी, जिसे सुनकर बैठक में मौजूद लोग भी हैरान रह गए. हुआंग ने जय पुरी को यहां तक कह द‍िया क‍ि मुझे उम्मीद है कि तुम मर जाओ और हम सबको इस परेशानी से मुक्ति दिला दो.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैठक 30 से ज्यादा अधिकारियों की मौजूदगी में हुई थी.जेनसेन हुआंग ने पहले पुरी से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें फ्लू हो और उनकी हालत और खराब हो जाए.उस मीटिंग में मौजूद लोगों के हवाले से अखबार ने ल‍िखा है क‍ि वहां मौजूद सभी अध‍िकारी उनकी बात सुनकर हैरान रह गए. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क‍िस बात को लेकर व‍िवाद हुआ था. जय पुरी का भी इस पर कोई जवाब नहीं आया है.

कौन हैं जय पुरी जिन्हें हुआंग ने लगाई फटकार?

जय पुरी एनवीड‍िया के सीन‍ियर अध‍िकारी थे. वह कंपनी में एग्‍ज‍िक्‍यूट‍िव वाइस प्रेस‍िडेंट वर्ल्‍ड वाइड फील्‍ड आपरेशंस के पद पर काम कर रहे थे. उनकी जिम्मेदारी दुनिया भर में कंपनी की बिक्री, कारोबारी साझेदारियों और बिजनेस ऑपरेशन को संभालने की थी.

पुरी 2005 में Nvidia से जुड़े थे. इससे पहले वह सन माइक्रो स‍िस्‍टम्‍स में काम कर चुके थे. यानी कंपनी में उनका करीब दो दशक का अनुभव था. कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक उन्होंने जून 2026 में अपने ऑपरेशनल पद से रिटायर होने की जानकारी दी थी. इसके बाद उन्हें सीनियर एडवाइजर की भूमिका में रखने की बात कही गई थी.

सिर्फ जय पुरी ही नहीं, दूसरे अधिकारियों को भी लगाई फटकार

रिपोर्ट में यह भी दावा क‍िया गया है क‍ि जेनसेन हुआंग ने स‍िर्फ जयपुरी के साथ यह सलूक नहीं क‍िया, उनके काम करने का यही तरीका था. 2025 में करीब 40 कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई एक बैठक के दौरान उन्होंने एक वरिष्ठ सेल्स अधिकारी को फटकारते हुए कहा था कि उसे उनके बिजनेस के बारे में कुछ नहीं पता.

एक दूसरी बैठक में जेनसेन हुआंग ने एक वरिष्ठ अधिकारी पर उन्हें देखकर मुस्कुराने का आरोप लगाया. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अधिकारी से कहा कि क्या वह उन पर हंस रहा है. इसके बाद उसे बैठक से बाहर जाने को कह दिया. रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि Nvidia के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में एक बैठक के दौरान जेनसेन हुआंग ने एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ पानी की बोतल फेंकी थी.

CFO को भी मीटिंग में सुनाई खरी-खोटी

Nvidia की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस को भी वे खरी खोटी सुना चुके हैं. कोलेट क्रेस ही उनके हटने के बाद अंतर‍िम सीईओ बनाई गई हैं. दावा है कि अगस्त में एक बैठक के दौरान जेनसेन हुआंग ने उनकी प्रेजेंटेशन बीच में रोक दी थी. उन्होंने क्रेस के लिए Deer in the headlights मुहावरे का इस्तेमाल किया. इसका मतलब है क‍ि कोई व्यक्ति अचानक घबरा जाए और उसे समझ न आए कि आगे क्या करना है.



Source link