‘मुश्किल वक्त है, थोड़ी प्राइवेसी दें’, पति के निधन के बाद टूटी मौसमी चटर्जी, शेयर किया इमोशनल नोट

‘मुश्किल वक्त है, थोड़ी प्राइवेसी दें’, पति के निधन के बाद टूटी मौसमी चटर्जी, शेयर किया इमोशनल नोट


Last Updated:

Moushumi Chatterjee: पति जयंत मुखर्जी को खोने के बाद मौसमी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ थोड़ा समय बिताने की अपील की है. आखिर अपने संदेश में उन्होंने और क्या कहा? जानिए.

Zoom

मौसमी चटर्जी ने शेयर किया इमोशनल नोट (फोटो साभार-IANS)

नई दिल्ली: दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. उनके पति और फिल्म निर्माता जयंत मुखर्जी का 12 नवंबर को निधन हो गया था. अब पति के जाने के बाद मौसमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें और उनकी बेटी को इस दुख से उबरने के लिए थोड़ा समय और प्राइवेसी दी जाए.

साथ ही एक्ट्रेस ने मुश्किल समय में साथ देने और प्रार्थनाएं करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है.

मौसमी चटर्जी ने लिखा भावुक नोट

मौसमी चटर्जी ने अपने पोस्ट में पति जयंत के निधन की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि उनके करीबी लोग जयंत को प्यार से बाबू कहकर बुलाते थे. एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरे पति जयंत, जिन्हें उनके करीबी लोग प्यार से बाबू कहकर बुलाते थे, अब हमारे बीच नहीं रहे. मेरी और मेरी बेटी की आपसे विनती है कि इस मुश्किल दौर में हमें थोड़ा समय और स्पेस दें. आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए हम तहेदिल से आभारी हैं.” जयंत मुखर्जी ने 12 नवंबर को मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली थी. वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थे और कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में उनके निधन की खबर की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया था कि जयंत पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे.

15 नवंबर को रखी गई प्रार्थना सभा

जयंत के निधन के बाद उनकी बेटी मेघा ने परिवार की ओर से एक बयान जारी किया था. इसमें बताया गया कि उनकी याद में 15 नवंबर को प्रार्थना सभा रखी जाएगी. यह कार्यक्रम मुंबई के खार वेस्ट स्थित श्री खटवारी दरबार में शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. परिवार ने इस सभा के जरिए करीबियों और शुभचिंतकों को उन्हें याद करने का मौका दिया है.

फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर थे जयंत मुखर्जी

जयंत मुखर्जी मशहूर गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे. मनोरंजन जगत में उन्होंने फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था. वह ‘मजाक’ और ‘दो लड़के दोनों कड़के’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे. इसके अलावा उन्होंने 1992 में आए टीवी सीरियल ‘तलाश’ में भी काम किया था. मौसमी और जयंत की शादी को पांच दशक से ज्यादा समय हो चुका था. अब उनके निधन से परिवार गहरे दुख में है.



Source link