Last Updated:
Nainital Shopping Market: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही नैनीताल के बाजार गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए सजने लगे हैं. यहां भोटिया मार्केट से लेकर तिब्बती मार्केट और बड़ा बाजार तक पर्यटकों को जैकेट, स्वेटर, शॉल, टोपी, मफलर और दस्ताने की कई वैरायटी मिल जाती हैं. खास बात यह है कि इन बाजारों में जरूरत के साथ फैशन का भी ध्यान रखा गया है. युवाओं के लिए स्टाइलिश जैकेट और विंटर एक्सेसरीज के विकल्प हैं, तो वहीं परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए भी गर्म कपड़े खरीदे जा सकते हैं. अगर आप सर्दियों में नैनीताल घूमने जा रहे हैं, तो यहां की खूबसूरत वादियों के साथ इन स्थानीय बाजारों में शॉपिंग का आनंद भी ले सकते हैं.
नैनीताल की भोटिया मार्केट गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए काफी लोकप्रिय है. यहां पर्यटकों को एक ही जगह पर जैकेट, स्वेटर, शॉल, टोपी, मफलर और अन्य विंटर एक्सेसरीज की कई वैरायटी मिल जाती हैं. बाजार में सर्दियों के मौसम में खास रौनक रहती है. अगर आप नैनीताल घूमने आ रहे हैं और ठंड से बचने के लिए अच्छी जैकेट या स्वेटर खरीदना चाहते हैं, तो इस बाजार का रुख जरूर करें.
नैनीताल की तिब्बती मार्केट भी खरीदारी के शौकीनों के बीच काफी पसंद की जाती है. यहां गर्म कपड़ों के साथ फैशनेबल जैकेट, स्वेटर, कैप, मफलर और कई तरह की विंटर एक्सेसरीज मिलती हैं. युवाओं और पर्यटकों के लिए यहां कपड़ों के कई आकर्षक विकल्प मौजूद रहते हैं. नैनीताल घूमने के दौरान अगर आप सर्दियों के लिए कुछ नया और स्टाइलिश खरीदना चाहते हैं, तो इस बाजार में जरूर जाएं.
मल्लीताल क्षेत्र में स्थित बड़ा बाजार नैनीताल के प्रमुख शॉपिंग हब में शामिल है. यहां कपड़ों से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों का सामान आसानी से मिल जाता है. सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों की तलाश कर रहे पर्यटक यहां अलग-अलग दुकानों पर जैकेट, स्वेटर और अन्य जरूरी सामान देख सकते हैं. इस बाजार की खासियत यह है कि यहां खरीदारी के साथ शहर की रौनक को भी करीब से महसूस करने का मौका मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नैनीताल पहुंचने पर तल्लीताल बाजार भी खरीदारी के लिए अच्छा विकल्प है. यहां कपड़ों, जूतों और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई दुकानें मौजूद हैं. सर्दियों में यहां गर्म कपड़ों के विकल्प भी देखे जा सकते हैं. अगर आप नैनीताल के स्थानीय बाजारों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी करना चाहते हैं, तो तल्लीताल बाजार की सैर जरूर करें.
जय लाल शाह बाजार नैनीताल के स्थानीय बाजारों में अपनी अलग पहचान रखता है. यहां कई तरह की दुकानें हैं, जहां कपड़ों और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान मिल जाता है, सर्दियों में गर्म कपड़ों की तलाश कर रहे पर्यटक यहां भी दुकानों पर उपलब्ध कपड़ों के कई विकल्प देख सकते हैं. इस बाजार में खरीदारी के साथ नैनीताल के स्थानीय जीवन और बाजार संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी मिलता है.
नैनीताल की नैनीझील के किनारे स्थित पंत पार्क मार्केट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. यह बाजार नैनीताल का सस्ता मार्केट है, यहां घूमने के साथ छोटी-मोटी खरीदारी का भी आनंद लिया जा सकता है. बाजार में कई दुकानें और स्टॉल नजर आते हैं, जहां कपड़ों और फैशन से जुड़ा सामान मिलता है. नैनीताल की खूबसूरत वादियों और झील के नजारों के बीच खरीदारी का अनुभव आपकी नैनीताल की ट्रिप को और यादगार बना सकता
नैनीताल के बाजारों में सर्दियों के लिए कई तरह के गर्म कपड़ों के विकल्प मिलते हैं. यहां जैकेट, स्वेटर, ऊनी टोपी, मफलर, दस्ताने और शॉल जैसी चीजें खरीदी जा सकती हैं. पर्यटक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार हल्के से लेकर भारी गर्म कपड़ों तक के विकल्प तलाश सकते हैं. पहाड़ों में तापमान गिरने के साथ गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ जाती है, इसलिए अपनी यात्रा के दौरान इनकी खरीदारी करना भी न भूलें.
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सरोवर नगरी नैनीताल के बाजार गर्म कपड़ों की आकर्षक वैरायटी से सजने लगे हैं. यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गर्म कपड़ों के साथ फैशन भी दिखाई देता है. खास बात यह है कि यहां हर उम्र और पसंद के अनुसार कपड़े मिल रहे हैं. नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटक खूबसूरत वादियों के बीच शॉपिंग का भी आनंद ले सकते हैं.