कहीं छूट ना जाए ट्रेन, भोपाल मेट्रो का बदला टाइम, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल

कहीं छूट ना जाए ट्रेन, भोपाल मेट्रो का बदला टाइम, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल


Last Updated:

Bhopal Metro Time Table: भोपाल मेट्रो का टाइम बदल दिया गया है. अब सोमवार से लेकर शनिवार तक मेट्रो अलग टाइम टेबल पर चलेगी. वहीं कितने देर बाद मेट्रो मिलेगी यह भी तय कर दिया गया है. इसके अलावा संडे को मेट्रो अपने पुराने समय के हिसाब से ही चलेगी. उसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.

Zoom

भोपाल मेट्रो का बदला गया टाइम

Bhopal Metro Time Table: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. अब भोपाल मेट्रो का टाइम बदल दिया गया है. इसी वजह से मेट्रो स्टेशन पर जाने से पहले टाइम टेबल जरूर जान लें. कहीं ऐसा न हो कि आप पुराने समय के हिसाब से स्टेशन पहुंच जाएं और आपको प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़े. सुभाष नगर से एम्स (AIIMS) के बीच चलने वाली मेट्रो के समय में बड़ा बदलाव किया है. यह नया टाइम-टेबल आगामी 16 नवंबर से लागू होने जा रहा है.

कितने बजे चलेगी पहली मेट्रो ट्रेन
नए शेड्यूल के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर शाम 7:30 बजे तक ही होगा. प्रशासन ने दोनों प्रमुख स्टेशनों से पहली और आखिरी ट्रेन का समय तय कर दिया है. इसके अलावा ट्रेनों के बीच के अंतराल (फ्रीक्वेंसी) को भी फिक्स कर दिया है.

सुभाष नगर से: दिन की पहली मेट्रो दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी, जबकि आखिरी ट्रेन शाम 7:00 बजे मिलेगी.

एम्स (AIIMS) से: यहां से पहली मेट्रो दोपहर 12:40 बजे चलेगी और दिन की आखिरी ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी.

कितनी देर में मिलेगी ट्रेन: पीक ऑवर्स में यात्रियों को हर 20 मिनट के बाद मेट्रो मिलेगी, जबकि ऑफ-पीक ऑवर्स में हर 40 मिनट में मेट्रो ट्रेन मिलेगी.

संडे दिन मेट्रो के टाइम में नहीं किया गया कोई बदलाव
वहीं संडे के दिन मेट्रो के टाइम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वीकेंड पर घूमने-फिरने या खरीदारी के लिए यह राहत की बात है. रविवार के दिन मेट्रो ट्रेन सुबह 11:30 से रात 8:30 तक चलेगी. इस दौरान मेट्रो हर तीस मिनट में मिलेगी. वहीं दोपहर 1:00 बजे से शाम 8:30 बजे तक तक मेट्रो हर 15 मिनट के दौरान मिलेगी.

16 नवंबर से लागू होगा नया टाइम टेबल
कुल मिलाकर वीकेंड पर मेट्रो सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक अपनी पुरानी रफ्तार और समय के साथ चलती रहेगी. इसके अलावा सोमवार से शनिवार के बीच सफर करने वाले मुसाफिरों को 16 नवंबर से इस नए टाइम-टेबल का खास ख्याल रखना होगा.

(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)



Source link