Ujjain News: रेलवे स्टेशन पर मां का दिल बना पत्थर, 2 मासूमों के साथ किया ऐसा काम; खूब हो रही थू-थू

Ujjain News: रेलवे स्टेशन पर मां का दिल बना पत्थर, 2 मासूमों के साथ किया ऐसा काम; खूब हो रही थू-थू


Last Updated:

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने ऐसा काम किया है, जिसके लिए बड़ा कलेजा चाहिए. महिला अपने दो बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर चली गई. उसने दोनों मासूमों को पहले वहां पर लिटा दिया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से महिला की तलाश करने की कोशिश कर रही है.

Zoom

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मां ने दो बच्चों को छोड़ा

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को स्टेशन परिसर में छोड़कर अचानक गायब हो गई. महिला प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल गोदाम के पास बने मुसाफिरखाने में दोनों बच्चों को टेबल पर लिटाकर वहां से चली गई. बच्चों में करीब 6 से 7 महीने का मासूम बालक और डेढ़ से दो साल की मासूम बच्ची शामिल है. काफी देर तक महिला के वापस नहीं लौटने और बच्चों के अकेले होने की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया. इसके बाद अस्पताल पहुंचाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया. इसके बाद रात में ही दोनों मासूमों को मातृछाया संस्था के संचालक मनीष बैरागी की देखरेख में सौंप दिया गया. रेलवे स्टेशन पर कई लोगों ने कहा कि यह कैसी मां है, जो अपने बच्चों को ही छोड़कर चली गई है.

सीसीटीवी के जरिए महिला की तलाश
फिलहाल महिला की पहचान और बच्चों को स्टेशन पर छोड़ने की वजह सामने नहीं आई है. जीआरपी पुलिस स्टेशन परिसर और पार्सल गोदाम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला की तलाश कर रही है. कैमरों का एक्सेस आरपीएफ के पास होने के कारण जीआरपी फुटेज खंगालने के लिए आरपीएफ की मदद ले रही है.

पुलिस माता-पिता का लगा रही पता
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला दोनों बच्चों को किस समय छोड़कर गई और वह कहां की रहने वाली है. साथ ही बच्चों के माता-पिता और दूसरे परिजनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. फिलहाल दोनों मासूम मातृछाया संस्था की देखरेख में सुरक्षित हैं.

टीआई सुनिल गुप्ता ने बताया कि कल रात हमें सूचना मिली कि यहां मुसाफिर खाना में दो बच्चे महिला छोड़ गई है. दोनों हमें लावारिस हालत में हमें लेटे हुए मिले. इसके बाद हम उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं, जहां उनका मेडिकल करवाया गया है. पुलिस महिला की तलाश कर रही है. जैसे ही हमें उनका पता चलेगा. बच्चों को वापस उनके माता-पिता के पास पहुंचा दिया जाएगा.



Source link